Diet
अमरुद खाने के फायदे और नुकसान
अमरुद खाने के फायदे और नुकसान – अमरूद का फल आसानी में हमारे आस पास और बाजारों में मिल जाता है। इसको सुबह के समय खाने से हमारे मसूड़ों का व्यायाम होता है। यह हरे और हल्के पीले रंग का होता है। इसके अंदर का भाग सफ़ेद और लाल होता है जिसमे बहुत सारे छोटे-छोटे बीज होते है। कुछ अमरुद के पेड़ो में बारहों महीने फल लगते है तो कुछ पेड़ों में छः महीने के अंतराल पर फल लगते है। अमरूद शरीर को स्वथ्य रखने में मदद करता है। इस फल के बहुत सारे लाभ होते है। इस लेख में हम एक-एक करके सबके बारे में जानेंगे। इस लेख में दी गयी जानकारी से किसी रोग का संपूर्ण इलाज सम्भव नहीं है। बल्कि अमरुद के फल से इन रोगो से थोड़ी राहत मिल सकती है।
अमरुद खाने के फायदे
- हल्का पका अमरुद काले नमक के साथ खाने से पेट साफ रहता है। कब्ज और गैस की समस्या नहीं आती है।
- अमरूद के पेड़ की पतली टहनियाँ से दातुन कर सकते है और इसके पत्तों को चबाने से मुँह की दुर्गन्ध कम होती है।
- अमरूद के फल को खाने से पेट के कीड़े कम हो जाते है।
- अमरुद मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी होता है। क्योकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।
- अमरुद का फल नियमित रूप से खाने से शरीर में हुए अंदरूनी या बाहरी घाव जल्दी भर जाते है। और यह घाव को ज्यादा बढ़ने नहीं देता है।
- अपना पाचन सही करने और वजन कम करने के लिए रोज सुबह एक अमरुद का फल खा सकते है।
- अमरुद खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व दिमाग को शांत और हमें तनाव मुक्त रखते है।
- अमरुद खाने से आँखों में हो रही जलन कम होती है।
- अमरुद खाने से ह्रदय स्वथ्य रहता है। और रक्तसंचार सही हो जाता है।
- अमरूद खाने से त्वचा में कसाव आता है। जिससे लोग ज्यादा दिन तक जवान दिखने लगते है।
अमरूद खाने के नुकसान
ज्यादा मात्रा में पके हुए अमरुद खाने से मन अजीब सा होने लगता है और उल्टी भी हो सकती है।
अमरुद का कोई खास नुकसान नहीं होता है मगर इसको निश्चित सीमा में ही खाना चाहिए।
कुछ लोगों को शाम के समय अमरुद खाने से जुखाम हो जाता है। यदि आपको भी ऐसा होता है तो आप इसको सुबह के समय खाने की कोशिश करे।
अमरुद के फल को छुरी से काटकर देख ले की इसमें कीड़े तो नहीं है फिर उसके बाद खाये।
अमरुद खाने के साथ उसके बीजों को हमेशा अच्छी तरह चबाकर कर खाये क्योकि यह बहुत कड़े होते है।
अमरुद खाने के बाद पानी पीने से बचे अन्यथा इसका असर कम हो जाता है।
कुछ लोगों को किसी भी समय अमरुद खाने से जुकाम हो जाता है। ऐसे में वे लोग इसको न खाये तो बेहतर होगा।
-
Home remedies4 weeks ago
फूलगोभी खाने के फायदे और नुकसान | Phool Gobhi
-
Home remedies4 weeks ago
बेल खाने के फायदे | bael fruit in hindi
-
Home remedies3 weeks ago
आंख में जलन होने के कारण
-
Diet4 weeks ago
कच्चा भिंडी खाने के फायदे | Lady finger #okra (bhindi)
-
Ayurvedic3 weeks ago
नींबू के फायदे और नुकसान #नींबू पानी