Diet
अंकुरित मेथी के फायदे नुकसान | आयुर्वेदिक उपयोग
अंकुरित मेथी के फायदे नुकसान – मेथी का प्रयोग मसालों, औषधि और खाने के रूप में किया जाता है। यह छोटे छोटे दानों के आकार की होती है और इसका रंग पीला होता है। इसका पेड़ १-२ फ़ीट लम्बा होता है। मेथी रबी की फसल होती है जिसे बारिश के मौसम में बोया जाता है। इसके पत्तों का साग और सब्जी बनाया जाता है। जो आँखों की रोशनी के लिए बहुत लाभकारी होती है। इसकी खुशबू बहुत ही अच्छी होती है। और यह अपने अनेक गुणकारी लाभ के लिए प्रसिद्ध बहुत है।
मेथी के बारे में कुछ सामान्य जानकारी
- सामान्य नाम – मेथी (Fenugreek)
- वैज्ञानिक नाम – ट्रिगोनेल्ला फोनीम ग्रीकम
- परिवार का नाम – फैबेसी
- असर (तासीर) – गर्म
- प्रयोग किया जाने वाला भाग – पत्ते और बीज
मेथी में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व
ऊर्जा, प्रोटीन, विटामिन-A, विटामिन B -6, विटामिन-C, जिंक, आयरन, पोटैशियम, फाइबर, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, राइबोफ्लेविन, फैटी एसिड और थायमिन आदि
मेथी के उपयोग की विधि
- मेथी का तेल इसके बीजों से निकाला जाता है। इसके बहुत सारे फायदे होते है।
- मेथी का सेवन पानी में रातभर भिगोकर भी किया जाता है।
- मेथी के पत्तों का साग बनाया जाता है। जिसका प्रयोग बहुत ही अच्छा माना जाता है।
- मेथी की पत्तियों को सुखाकर उसकी औषधि बनाई जाती है।
- मेथी के बीजो को तवे पर भूनने के बाद उसे पीसकर उसका चूर्ण बनाया जाता है। जो की पेट के लिए बहुत फायदा करता है।
- मेथी के चूर्ण का प्रयोग अचार के मसालों के रूप में किया जाता है।
- मेथी का उपयोग चाय बनाने में भी किया जाता है।
मेथी खाने के फायदे
गठिया रोग में सहायक
मेथी के पाउडर को गरम पानी के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले उसके बाद पेस्ट को जोड़ो के दर्द वाली जगह पर लगाए। ऐसा करने से दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा मेथी के दानो को पानी में भिगो कर सुबह खाने से बहुत ही अच्छा लाभ मिलता है।
सर्दियों में विशेष फायदे
सर्दियों में मेथी का उपयोग बहुत ही लाभकारी होता है। यह हमें बुखार, सर्दी, जुखाम, खांसी से दूर रखता है। क्योंकि इसकी तासीर गरम होती है। और इसमें कई सारे पोषक तत्व हमारी सुरक्षा का ख्याल रखते है।
चेहरे के लिए
मेथी में एंटीरिंकल, एंटीऑक्सीडेंट और मॉइस्चराइजिंग होते है। जो हमारी त्वचा में होने वाली समस्या को दूर कर उसमे निखार लाते है।
बालों की समस्या को करे दूर
मेथी के प्रयोग से हमारे बाल मजबूत होते है। और साथ ही बालों का टूटना बंद हो जाता है। सर में रुसी की समस्या को ख़तम कर के बालों की जड़ो को मजबूत बनाता है।
किडनी को रखे स्वस्थ
मेथी का सेवन किडनी की कार्य क्षमता को बढ़ाता है। क्योकि इसके दानों में पॉलीफेनोलिक फ्लेवोनोइड पाया जाता है। जिससे हमारी किडनी अच्छे से काम करती है। और यह किडनी को मजबूत भी बनाता है।
पेट की समस्या का समाधान
मेथी के सेवन से पेट में गैस, जलन और कब्ज सही हो जाता है। इसमें मौजूद फाइबर हमारे पाचन को सही कर पेट की सभी समस्या को दूर कर देता है।
रक्त-दाब को संतुलित करें
मेथी का प्रयोग हमें ह्रदय रोगो से बचाता है। इसके अलावा यह रक्त-दाब को संतुलित करके दिल का दौरा और अन्य बीमारियों से हमें दूर रखता है।
मधुमेह रोगियों के लिए
मेथी के बीजों को पानी में रात भर भिगो कर सुबह के समय चबा-चबा कर खाने से बहुत ही लाभ होता है। इससे शुगर की वजह से आयी कमजोरी ख़तम होती है। और इसमें मौजूद फाइबर की वजह से शरीर में शुगर सोखने की क्षमता कम होती है। और शुगर लेवल कम होने लगता है।
मेथी खाने के नुकसान
मेथी के ज्यादा प्रयोग से पेट में दर्द, दस्त, गैस, पेशाब में दुर्गन्ध और सीने में जलन जैसी समस्या हो सकती है।
मेथी का प्रयोग गर्भवती महिला को नहीं करना चाहिए। वरना इसका बुरा असर होने वाले बच्चे के दिमाग पर पड़ सकता है।
मेथी का प्रयोग चेहरे पर करने से पहले थोड़ा सा त्वचा पर लगाकर जाँच कर लेना चाहिए। की इसके प्रयोग से कोई दुष्प्रभाव तो नहीं हो रहा है।
मेथी का सेवन औषधि के रूप में करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर ले लेना चाहिए।
मेथी का सेवन बच्चो को नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनको दस्त की समस्या हो सकती है।
हमें उम्मीद है यह लेख अंकुरित मेथी के फायदे नुकसान | आयुर्वेदिक उपयोग आपको बहुत पसंद आया होगा अगर अभी भी आपको कुछ सवाल पूछना है तो नीचे कमेंट में जरूर लिखें या अपनी राय हमें देना चाहते हैं तो जरूर दीजिए ताकि हम आपके लिए कुछ नया कर सकें और यदि आप इस लेख से संतुष्ट हैं तो अपने दोस्तों को अवश्य शेयर करें.चलो बनाए देश को रोग मुक्त धन्यवाद।
-
Home remedies2 weeks ago
ज्यादा छींक आने के कारण और 5 अचूक आयुर्वेदिक उपचार
-
Home remedies3 weeks ago
फंगल इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए?
-
Home remedies4 weeks ago
पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय
-
Home remedies4 days ago
पिस्ता भिगोकर खाने के फायदे
-
Home remedies3 weeks ago
शरीर में भारीपन रहना और थकान के 6 मुख्य कारण
-
Home remedies3 weeks ago
पेट में भारीपन के लक्षण
-
Ayurvedic4 weeks ago
जांघों के बीच फंगल संक्रमण के लिए घरेलू उपचार
-
Home remedies2 weeks ago
मुंह से बदबू हटाने के उपाय