Diet
रामबुतान के फायदे | Benefits of Rambutan Fruit
रामबुतान के फायदे – Benefits of Rambutan Fruit – रामबुतान एक पौष्टिक और रसदार फल है। यह दिखने में काफी हद तक लीची जैसा होता है। रामबुतान के ऊपर का छिलका मोटा होता है जिस पर छोटे-छोटे रेशे होते है। इसका रंग हरा और पकने के बाद लाल हो जाता है। छिलका हटाकर उसके अंदर का गुदा को खाने के प्रयोग में लाया जाता है। गुदे के अंदर एक बड़ा सा सफ़ेद रंग का बीज होता है।
रामबुतान को अंग्रेजी में Rambutan कहते है। और इसका वैज्ञानिक नाम Nephelium lappaceum है। रामबुतान में विटामिन-A, विटामिन B -6, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, इत्यादि जैसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते है। आयुर्वेद के अनुसार रामबुतान में कई सारे औषधीय गुण होते है। अतः इसको विभिन्न रोगों के उपचार के लिए प्रयोग किया जाता है।
रामबुतान के फायदे – Rambutan Fruit

पेट की समस्या में उपयोगी रामबुतान
रामबुतान (Rambutan) कई फायदों के अलावा पेट के स्वाथ्य में बहुत उपयोगी होता है। पेट की पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए फाइबर बहुत अच्छा होता है। रामबुतान (Rambutan Fruit) फाइबर युक्त होता है जिससे पेट में कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।
स्वथ्य ह्रदय के लिए रामबुतान
रामबुतान खाने से ह्रदय स्वथ्य रहता है। जानकारों के अनुसार यह प्रीबायोटिक खाद्य पदार्थो की श्रेणी में आता है। प्रीबायोटिक खाद्य पदार्थ रक्त में शर्करा की मात्रा को कम करते है और शरीर के उच्च रक्तदाब को नियंत्रित करने में सहायक होते है। और इस तरह से रामबुतान (Rambutan Fruit) ह्रदय स्वथ्य में उपयोगी माना जाता है।
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए रामबुतान
रामबुतान (Rambutan) फल में विटामिन-C, आयरन और कॉपर जैसे तत्वों की वजह से शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। इसको नियमित रूप से खाने से मौसमी बीमारी जैसे- खांसी, जुखाम, बुखार आदि जल्दी नहीं होते है। रामबुतान के फायदे इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बहुत होते है।
कैंसर को रोके रामबुतान
रामबुतान के उपयोग से शरीर को कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। क्योकि इसमें कैंसर विरोधी गुण होते है। जो शरीर में कैंसर कोशिकाओं के विस्तार होने से रोकता है। अगर किसी व्यक्ति को पहले से कैंसर है तो रामबुतान (Rambutan) से उसका इलाज संभव नहीं है उसके लिए किसी चिकित्सक से ही इलाज करना बेहतर होगा।
वीर्य में शुक्राणु की संख्या बढ़ाये रामबुतान
रामबुतान को खाने नपुंसकता ख़तम होती है। रामबुतान ज़िंक युक्त होता है जिस वजह से मनुस्य के वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती है और यौन विकारों को कुछ हद तक ठीक करती है।
ऊर्जा बनाये रखने में रामबुतान
रामबुतान (Rambutan) को खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। कई लोगो की समस्या होती है की वह लोग जल्दी थक जाते है। इसका कारण कमजोर शरीर या ऊर्जा की कमी हो सकती है। रामबुतान (Rambutan Fruit) कैलोरी युक्त होता है और शरीर में ऊर्जा को बनाये रखता है। इस वजह से हम जल्दी नहीं थकते है।
सुन्दर त्वचा के लिए रामबुतान
रामबुतान के प्रयोग से त्वचा में निखार आता है। इसमें विटामिन-C तथा एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते है। जो त्वचा की मैल को बाहर करती है इससे त्वचा की सुंदरता बनी रहती है। रामबुतान (Rambutan) के सेवन से सनबर्न और मुंहासे की समस्या भी कम होती है।
हड्डियों के स्वाथ्य के लिए रामबुतान
रामबुतान का प्रयोग हम हमारी हड्डियों के स्वाथ्य के लिए कर सकते है। इसमें मौजूद कैल्शियम की मात्रा हड्डियों के विकास और निर्माण में बहुत सहायक होता है। रामबुतान हड्डियों को मजबूत बनाता है और उनके स्वाथ्य के लिए अच्छा होता है।
रामबुतान के नुकसान
- मधुमेह बीमारी वाले लोगों को कम पके रामबुतान का सेवन करना चाहिए। ज्यादा पके रामबुतान में शर्करा की मात्रा ज्यादा होती है। जिससे उनका ब्लड शुगर लेवल प्रभावित हो सकता है।
- रामबुतान (Rambutan Fruit) में कैल्शियम और पोटैशियम की मात्रा होती है। इसके अत्यधिक सेवन से उल्टी, डायरिया और ह्रदय सम्बंधित रोग हो सकते है।
- अत्यधिक रामबुतान खाने से आपको चक्कर आ सकता है। इसलिए एक समय में 5-6 से अधिक रामबुतान का फल न खाने की कोशिश करे।
- रामबुतान के छिलके का रस के सेवन से बचे नहीं तो आपके शरीर का टॉक्सिक लेवल बढ़ सकता है।
- यदि आप अपना उच्च रक्त दाब और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना चाहते है तो रामबुतान के फल का प्रयोग निश्चित मात्रा में ही करें।
- किसी पक्षी या कीट के द्वारा खाये हुए रामबुतान का सेवन आप स्वयं न करे और ना ही किसी और को करने दे नहीं तो जूठे फल खाने वाला व्यक्ति बीमार पड़ सकता है।
हमें उम्मीद है यह लेख रामबुतान के फायदे | Benefits of Rambutan Fruit आपको बहुत पसंद आया होगा अगर अभी भी आपको कुछ सवाल पूछना है तो नीचे कमेंट में जरूर लिखें या अपनी राय हमें देना चाहते हैं तो जरूर दीजिए ताकि हम आपके लिए कुछ नया कर सकें और यदि आप इस लेख से संतुष्ट हैं तो अपने दोस्तों को अवश्य शेयर करें.चलो बनाए देश को रोग मुक्त धन्यवाद।