Diet
बैंगन खाने के फायदे और नुकसान | Baingan
जानिए बैंगन खाने के फायदे और नुकसान – बैगन (Baingan) हरी सब्जियों की श्रेणी में आता है। इसका रंग बैंगनी और सफेद होता है। इसका आकार गोल और लम्बा दोनों होता है। इसके अंदर हल्के पीले रंग के बहुत सारे छोटे-छोटे बीज होते है।
बैंगन को अंग्रेजी में Brinjal कहते है। इसका वैज्ञानिक नाम Solanum melongena है। बैंगन में विटामिन-B, विटामिन-C, विटामिन-K, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फोलेट और तांबा जैसे पोषक तत्व पाए जाते है।
बैगन के प्रकार | Types of Brinjal
बैंगन | Brinjal |
थाई बैगन | Thai Brinjal |
ग्राफिटी बैगन | Graffiti Brinjal |
इटालियन बैगन | Italian Brinjal |
थोड़ा हरा बैगन | Little Green Brinjal |
भारतीय बैगन | Indian Brinjal |
सफ़ेद बैगन | White Brinjal |
फेयरी टेल बैगन | Fairy Tale Brinjal |
जापानी बैगन | Japanese Brinjal |
चीनी बैगन | Chinese Brinjal |
बैंगन खाने के 12 फायदे

मधुमेह की समस्या के लिए बैंगन खाने के फायदे
मधुमेह बीमारी का होना हमारे शरीर के लिए बहुत ही चिंता का विषय हो जाता है। इसके लक्षण से बचाव के लिए बैगन (Baingan) को अपने भोजन में शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योकि बैगन में कार्बोलिक एसिड की मात्रा होती है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करती है।
अच्छी याददाश्त के लिए बैंगन के फायदे
किसी की अच्छी याददाश्त उसके शरीर के स्वास्थ और दिमाग की क्षमता पर आधारित होता है। बैगन में मानसिक स्वास्थ के लिए जरूरी तत्व जैसे-विटामिन-A, विटामिन-B, विटामिन-C, जिंक, फोलेट और आयरन आदि मौजूद होते है। इसलिए बैगन दिमाग की कार्य क्षमता को बढ़ावा देता है जिससे याददाश्त मजबूत हो जाती है।
पेट की समस्या के लिए बैंगन खाने के फायदे
पेट का पाचन ठीक नहीं होने के कारण शरीर में कई सारी समस्या होने लगती है। कुछ भी खाया-पीया शरीर को नहीं लगता है और शरीर कमजोर हो जाता है। ऐसी स्थिति में बैगन (Baingan) काम आ सकता है। बैगन के सेवन से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पेट साफ़ रहता है। और इस तरह भोजन में मौजूद पौष्टिक तत्व पूरी तरह से शरीर को फायदा करने लगता है।
कैंसर से बचाव के लिए बैंगन
प्रत्येक स्वस्थ मनुष्य की यह इच्छा होती है की उसको किसी भी प्रकार की कोई बड़ी बीमारी जैसे कैंसर इत्यादि कभी ना हो। बैगन (Baingan) का सेवन करने से कैंसर बीमारी की शुरुआत हमारे शरीर में नहीं हो पाती है। क्योंकि इसमें कैंसर विरोधी गुण होते है जो कैंसर कोशिकाओं का विकास शरीर के अंदर होने से रोकता है। लेकिन कैंसर के इलाज के लिए आप पूरी तरह से बैगन पर निर्भर न रहे।
वजन घटाने के लिए बैंगन के फायदे
बैगन के प्रयोग से शरीर का वजन घटाया जा सकता है। बैगन में उच्च मात्रा में फाइबर और बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी और फैट होता है। इसलिए बैगन (Baingan) को खाने से इसमें मौजूद फाइबर भूख को नियंत्रित करके शरीर का वजन घटाने में मदद करता है।
इम्युनिटी बढ़ाये बैंगन
बैगन में विटामिन्स और खनिज तत्वों की मौजूदगी होती है। इसलिए बैगन (Baingan) खाने से शरीर की रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ने लगती है और हमें किसी प्रकार का संक्रमण और बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।
खून की कमी को दूर करे बैंगन
बैगन आयरन और फोलेट के अलावा विटामिन्स से युक्त होता है। जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है। और इस तरह से बैगन (Baingan) का प्रयोग शरीर में खून की कमी को दूर करता है और हमें एनीमिया रोग से बचाता है।
रक्त संचार में सुधार लाये बैंगन
बैगन का सेवन शरीर में अनेक फायदे करता है। यह शरीर के बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करके रक्त संचार में सुधार लाता है। रक्त संचार सही होने से ह्रदय पर ज्यादा दबाव नहीं आता है।
हड्डियों के लिए बैंगन खाने के फायदे
बैगन का सेवन हड्डियों के लिए बहुत अच्छा होता है। अगर हड्डियों में कैल्शियम की कमी आ जाये तो हड्डिया कमजोर होने लगती है। बैगन (Baingan) शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
सुन्दर त्वचा के लिए बैंगन के फायदे
बैगन में त्वचा के फायदे के लिए जरूरी तत्व मौजूद होते है। इसलिए बैंगन का सेवन करने से हमारी त्वचा में निखार आता है। बैगन के खाने से चेहरे पर हुए दाग और मुहासे भी धीरे-धीरे कम होने लगते है। इसके अलावा यह त्वचा में नमी बनाये रखता है जिससे त्वचा कोमल होने लगती है।
अच्छी नींद के लिए बैंगन
बैगन का सेवन अच्छी निद्रा लाने और नींद पूरा करने में बहुत अच्छा होता है। इसलिए जिनको देर रात तक जागने के बाद भी नींद नहीं आती है। या फिर अच्छे से नींद नहीं पूरी हो पाती है ऐसे में उन लोगो को अपने भोजन में बैगन (Baingan) को शामिल करना चाहिए।
स्वस्थ ह्रदय के लिए बैंगन
बैगन खाने से शरीर का बुरा कोलेस्ट्रॉल कम होता है। जिससे रक्त संचार की प्रक्रिया और अच्छे से होने लगता है। ह्रदय पर दबाव कम हो जाता है और उसकी कार्य क्षमता बढ़ जाती है। और इस तरह बैगन ह्रदय के स्वास्थ के लिए फायदा करता है। बैगन के प्रयोग से दिल का दौरा पड़ने की संभावना भी बहुत कम हो जाती है।
बैंगन का भर्ता कैसे बनाये?
बैंगन खाने के नुकसान
- अत्यधिक मात्रा में बैगन के सेवन से पेट की समस्या हो सकती है।
- गर्भवती महिला को बैंगन का सेवन एक निश्चित मात्रा में ही करना चाहिए। क्योकि यह प्राकृतिक रूप से मूत्रवर्धक होता है जो पेट में पल रहे भ्रूण के लिए नुकसान का कारण हो सकता है।
- बैंगन ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। इसलिए जिनका ब्लड शुगर लेवल पहले से ही कम है उन लोगों को बैंगन का सेवन कम करना चाहिए।
- जिन लोगों को किसी प्रकार के खाद्य पदार्थ से एलर्जी होती है उन लोगों को बैंगन (Baingan) खाने से भी एलर्जी हो सकती है।
- बैंगन रक्त दाब को कम करता है। इसलिए जिनका रक्त दाब पहले से ही कम है उन लोगों को बैंगन का सेवन कम करना चाहिए।
हमें उम्मीद है यह लेख बैंगन खाने के फायदे और नुकसान | Baingan आपको बहुत पसंद आया होगा अगर अभी भी आपको कुछ सवाल पूछना है तो नीचे कमेंट में जरूर लिखें या अपनी राय हमें देना चाहते हैं तो जरूर दीजिए ताकि हम आपके लिए कुछ नया कर सकें और यदि आप इस लेख से संतुष्ट हैं तो अपने दोस्तों को अवश्य शेयर करें चलो बनाए देश को रोग मुक्त धन्यवाद।
-
Diet4 weeks ago
परवल की सब्जी खाने के फायदे | Parwal
-
Diet4 weeks ago
पत्ता गोभी खाने के फायदे और नुकसान | Patta gobhi
-
Diet4 weeks ago
गाजर खाने के फायदे | Gajar
-
Diet4 weeks ago
पपीता खाने के फायदे और नुकसान | Papita
-
Diet4 weeks ago
कटहल खाने के फायदे और नुकसान | Kathal – Jackfruit in Hindi
-
Diet4 weeks ago
मशरूम खाने के फायदे और नुकसान | mushrooms
-
Diet4 weeks ago
शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान | Shakarkand
-
Home remedies3 weeks ago
Elephant Foot Yam – जिमीकंद (सूरन) खाने के फायदे