Ayurvedic
हल्दी के फायदे और नुकसान
हल्दी के फायदे और नुकसान – हल्दी एक प्रकार की वनस्पति है। इस वनस्पति के पौधे की जड़ो में एक प्रकार की गांठ होती है जो हल्दी के नाम से जानी जाती है। इसका रंग पीला होता है। यह वनस्पति जिन्जिबरऐसे (Zingiberaceae) फैमली से है। इसका वैज्ञानिक नाम Curcuma longa होता है।

इसे भारतीय वनस्पति के नाम से जाना जाता है। इसके जड़ो की गांठ देखने में अदरक जैसी होती है। उसी गांठ को अलग करके भांप की सहायता से उबला जाता है। फिर उसको धूप में सुखाकर पॉलिश किया जाता है। और इस तरह साबुत हल्दी तैयार होती है। फिर उसको पीसकर हल्दी पाउडर बनाया जाता है।
हल्दी अपने अनेक गुणों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इसको बहुत ही शुभ माना जाता है। और इसका प्रयोग शुभ कार्य जैसे- पूजा पाठ और शादी विवाह आदि में किया जाता है। इसके अलावा इसे मसाले और औषधि के रूप में भी किया जाता है।
हल्दी में पाये जाने वाले पौष्टिक तत्व
वसा (Fat), सोडियम (Sodium), कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate), फाइबर (Fiber), चीनी (Sugar), प्रोटीन (Protein), विटामिन-डी (Vitamin-D), कैल्शियम (Calcium), लोहा (Iron), पोटेशियम (Potassium)
हल्दी के सेवन के तरीके
हल्दी के फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं बस इसका सही से उपयोग करने पर हमें हल्दी के फायदे मिलते हैं और इसके नुकसान से बच सकते हैं।
चोट लगने के समय
एक गांठ हल्दी को थोड़े से प्याज और हल्का पानी के साथ पीस ले। फिर उसको थोड़ा गरम कर ले। फिर तैयार पेस्ट को घाव पर लगा कर उसके ऊपर पट्टी बांध ले। जल्द ही आराम मिल जायेगा।
सुबह के समय हल्दी का उपयोग
एक गिलास गरम पानी में आधा चम्मच हल्दी का पाउडर मिलाकर खाली पेट पी सकते है।
शाम के समय हल्दी का उपयोग
खाना खाने के एक घंटे बाद एक गिलास गरम दूध में आधा चम्मच हल्दी का पाउडर मिलाकर पी सकते है।
हल्दी के प्रयोग से फायदे
चेहरे के लिए हल्दी के फायदे
अगर कोई व्यक्ति अपने चेहरे पर हल्दी का लेप लगाए तो। उसे कील मुहासे चेहरे पर दाग जैसी समस्या नहीं होती है। और उसका चेहरा चमकदार (Shiny) करने लगता है। चेहरे पर पपड़ी (Crust) जैसी समस्या जड़ से ख़तम हो जाती है क्योंकि हल्दी में एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट तथा एंटी बैक्टीरियल जैसे गुण होते है।
मधुमेह के लिए हल्दी
मधुमेह के मरीजों के लिए हल्दी का सेवन अत्यंत गुणकारी होता है। यदि वे लोग अपनी रेगुलर दवा के अलावा हल्दी का सेवन करते है। तो उनको बहुत ही लाभ मिलता है। क्योंकि हल्दी में एंटी-डायबिटिक (Anti-diabetic) के गुण होते है।
हल्दी शरीर बनाये मजबूत
हल्दी से शरीर में जमा फैट कम होने लगता है। शरीर मजबूत बनाता है और शरीर का Toxic बाहर कर देता है।
घाव भरने में सहायक हल्दी
चोट लगने पर हल्दी और प्याज थोड़े से पानी के साथ पीसकर गरम कर ले। और तैयार पेस्ट को चोट पर लगाकर साफ कपडे या पट्टी से बांध दे। घाव जल्द ही भर जायेगा। और सूजन भी नहीं होने देगा।
ह्रदय की बीमारी लिए हल्दी
हल्दी के सेवन से शरीर का खून शुद्ध और पतला होता है। साथ में रक्त परिसंचरण (blood circulation) भी सही हो जाता है। जिससे ह्रदय की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।
जुखाम के लिए हल्दी के फायदे
गरम पानी या दूध में हल्दी मिलाकर पीने से सर्दी, जुकाम, खांसी और बलगम जैसी समस्या से राहत दिलाता है।
हल्दी हड्डियां बनाए मजबूत
दूध में हल्दी मिलाकर पीने से हमारी हड्डी मजबूत होती है। और रक्तसंचार सही हो जाता है। और हड्डी में दर्द की समस्या ख़तम हो जाती है।
नींद में सहायक हल्दी
यदि किसी तो हरदम तनाव बना रहता है। और अच्छे से नींद नहीं आती है तो वह सुबह एक ग्लास गरम पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर सेवन करे तो इस समस्या से राहत मिल सकती है।
हल्दी के प्रयोग से नुकसान
कुछ लोग को हल्दी से एलेर्जी भी होती है। ऐसे में उनको हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिए नहीं तो उनके चेहरे पर लालिमा और धब्बे आ जाते है।
हल्दी के ज्यादा सेवन से गुर्दे की पथरी की समस्या हो सकती है। क्योंकि इसमें Oxalate भी होता है।
हल्दी के ज्यादा सेवन से एनीमिया होने का खतरा बना रहता है।
अगर पित्ताशय का मरीज हल्दी वाला दूध पीता है तो उसकी समस्या और बढ़ सकती है।
हल्दी के ज्यादा प्रयोग से आपको पेट की समस्या जैसे- गैस, उल्टी और दस्त हो सकता है।
हमें उम्मीद है यह लेख हल्दी के फायदे और नुकसान आपको बहुत पसंद आया होगा अगर अभी भी आपको कुछ सवाल पूछना है तो नीचे कमेंट में जरूर लिखें या अपनी राय हमें देना चाहते हैं तो जरूर दीजिए ताकि हम आपके लिए कुछ नया कर सकें और यदि आप इस लेख से संतुष्ट हैं तो अपने दोस्तों को अवश्य शेयर करें। चलो बनाए देश को रोग मुक्त धन्यवाद।
-
Diet4 weeks ago
परवल की सब्जी खाने के फायदे | Parwal
-
Diet4 weeks ago
बैंगन खाने के फायदे और नुकसान | Baingan
-
Diet4 weeks ago
पत्ता गोभी खाने के फायदे और नुकसान | Patta gobhi
-
Diet4 weeks ago
गाजर खाने के फायदे | Gajar
-
Diet4 weeks ago
पपीता खाने के फायदे और नुकसान | Papita
-
Diet4 weeks ago
कटहल खाने के फायदे और नुकसान | Kathal – Jackfruit in Hindi
-
Diet4 weeks ago
मशरूम खाने के फायदे और नुकसान | mushrooms
-
Diet4 weeks ago
शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान | Shakarkand