Diet
हरी मटर खाने के फायदे | Matar
हरी मटर खाने के फायदे – मटर (matar) बहुत ही प्रसिद्ध सब्जी है। मटर के पौधे की फली २-३ इंच लंबी होती है, उसी के अंदर हरे रंग के मटर के बीज होते है जिसे मटर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। मटर जाड़े के मौसम में मिलती है, परन्तु इस नये और बदलते ज़माने में पुरे साल बाजार में हरी मटर “सफल मटर” के नाम से उपलब्ध होती है।
मटर को अंग्रेजी में Pea कहते है। और इसका वैज्ञानिक नाम Pisum sativum है। मटर के बीजों को सुखाकर उसकी दाल भी बनायी जाती है। मटर में विटामिन और खनिज पदार्थो की भरपूर मात्रा होती है और इसका सेवन शरीर को बहुत लाभ देता है।
मटर खाने के 12 फायदे

मधुमेह के लिए हरी मटर खाने के फायदे
मटर (matar) में प्रोटीन और विटामिन्स के अलावा फाइबर की मात्रा होती है। इसलिए हरी मटर को खाने से शरीर पर हुए मधुमेह के लक्षण कम होने लगते है। मटर शरीर के रक्त में शर्करा की मात्रा को कम करता है। और मधुमेह बीमारी से राहत दिलाता है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में हरी मटर
मटर में एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते है जिससे शरीर के हानिकारक पदार्थ बाहर निकल जाते है। शरीर का खून भी साफ हो जाता है। और हमारे शरीर की रोग से लड़ने की क्षमता भी बढ़ जाती है। जिससे हमें मौसमी बीमारी होने का खतरा कम रहता है। मटर का सेवन शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
कैंसर के लिए हरी मटर के फायदे
मटर में एंटीऑक्सीडेंट का गुण होता है जिससे शरीर के हानिकारक पदार्थ आसानी से बहार निकल जाते है और शरीर स्वथ्य रहता है। इसके अलावा यह शरीर में कैंसर के विकास को रोकता है। क्योकि इसमें एंटीकैंसर के गुण होते है। लेकिन मटर (matar) खाने से कैंसर का पूर्ण रूप से इलाज संभव नहीं है।
वजन कम करने में हरी मटर
कम कैलोरी युक्त मटर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जिससे पेट भरा सा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है। जिससे आप अपने डाइट को कंट्रोल करके अपने वजन में सुधार ला सकते है।
बालों के लिए हरी मटर
मटर के सेवन से बालों की जड़े मजबूत होती है। मटर में फोलेट और विटामिन-B की मात्रा होती है जो बालों को बढ़ने और मजबूती के लिए सहायक होती है। मटर (matar) में आयरन और जिंक जैसे तत्व होते है जो बालों की झड़ने की समस्या को दूर करने में सहायक हो सकते है।
हड्डियों के लिए हरी मटर के फायदे
मटर में फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे तत्वों की मात्रा होती है जो शरीर के स्वाथ्य के साथ हड्डियों को भी बहुत लाभ देता है। मटर (matar) में कैल्शियम की उपस्थिति की वजह से हड्डियों में आयी कमजोरी दूर होती है। इसके अलावा मटर हड्डियों के विकास में भी सहायक होती है।
स्वथ्य ह्रदय के लिए हरी मटर के लाभ
मटर का सेवन ह्रदय के स्वाथ्य के लिए बहुत फायदा करता है। मटर खाने से रक्त साफ और पतला होता है जिस कारण ह्रदय की कार्य क्षमता बढ़ जाती है। मटर खाने से दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा इसके प्रयोग से दिल की बीमारी होने का खतरा कम रहता है।
बुढ़ापा नाशक हरी मटर
मटर खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। मटर त्वचा में कसाव लाता है जिससे शरीर जवान दिखने लगता है। इसके अलावा इसमें एंटी एजिंग के गुण होते है जो बुढ़ापे के लक्षण को कम करके शरीर को मजबूत बनाते है।
रक्तसंचार को सुधारने में हरी मटर
मटर में एंटी-कोलेस्ट्रॉल का गुण होता है। इसलिए इसको खाने से शरीर का बुरा कोलेस्ट्रॉल कम होता है और शरीर के रक्त संचार में सुधार आता है। इसके अलावा मटर (matar) शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी को पूरा करता है।
पेट की समस्या के लिए हरी मटर खाने के फायदे
मटर का निश्चित मात्रा में सेवन पेट के लिए बहुत सही होता है। मटर में मौजूद कई सारे पौष्टिक तत्व और खनिज पदार्थ पेट की समस्याओं को दूर करते है। मटर को खाने से पाचन शक्ति सही होती है और पेट में कब्ज की शिकायत भी कम हो जाती है।
आँखों के लिए हरी मटर खाने के फायदे
मटर में मौजूद पौष्टिक तत्वों की वजह से इसको खाने पर हमारी आँखों को बहुत फायदा होता है। मटर आँखों से सम्बंधित समस्याओ को दूर करता है। इसके अलावा मटर के सेवन से आँखों की रोशनी को भी बढ़ाया जा सकता है क्योकि इसमें आँखों के लिए जरूरी पोषण मौजूद होता है।
त्वचा के लिए हरी मटर
मटर (matar) में विटामिन और खनिज के अलावा एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते है। जो शरीर की त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते है। मटर खाने से न सिर्फ चेहरे पर निखार आता है बल्कि यह त्वचा के रोग को भी दूर करता है। इसके अलावा यह एड़ियों को फटने से भी रोकता है।
मटर पनीर बनाने का तरीका
मटर के नुकसान
- हरी मटर के ज्यादा प्रयोग दस्त की समस्या हो सकती है।
- सूखे मटर की दाल को अत्यधिक खाने से पेट में गैस की समस्या हो सकती है।
- हरी मटर के ज्यादा प्रयोग से पेट का पाचन बिगड़ सकता है।
-
Diet4 weeks ago
परवल की सब्जी खाने के फायदे | Parwal
-
Diet4 weeks ago
बैंगन खाने के फायदे और नुकसान | Baingan
-
Diet4 weeks ago
पत्ता गोभी खाने के फायदे और नुकसान | Patta gobhi
-
Home remedies4 weeks ago
Elephant Foot Yam – जिमीकंद (सूरन) खाने के फायदे
-
Home remedies4 weeks ago
बेर खाने के फायदे | Benefits of eating Plum
-
Home remedies4 weeks ago
बेल खाने के फायदे | bael fruit in hindi
-
Home remedies4 weeks ago
फूलगोभी खाने के फायदे और नुकसान | Phool Gobhi
-
Home remedies2 weeks ago
आंख में जलन होने के कारण