Home remedies
home remedies for constipation-कब्ज के घरेलू उपचार
Home remedies for constipation: कब्ज के घरेलू उपचार जानने से पहले अगर हम अपनी कुछ आदतों में बदलाव कर लें तो हमारी आधी समस्या यहीं पर खत्म हो जाती है|इस लेख में कब्ज (constipation) के बारे में ऐसे ही बहुत कुछ जानेंगे|और जानेंगे कब्ज से हमेशा के लिए छुटकारा कैसे पाएं|
प्राकृतिक चिकित्सा में सभी बीमारियों का मूल कारण मल है आयुर्वेद में यह कहा गया है कि यह मल शरीर में तीन रूपों में रहता है
1- वात (वायु)
2- पित्त (एसिडिटी)
3- कफ
यह तीनों दोष जब संतुलित रहते हैं तब शरीर में कोई रोग नहीं होता है लेकिन गलत खान-पान के कारण जो दोष असंतुलित होता है तो उसी तरह के रोग शरीर में उत्पन्न होते हैं अतः आपको खुद डॉक्टर बनना है और यह देखना है कि बीमारी के लक्षणों के अनुसार कौन सा दोष असंतुलित हुआ है और उसे कैसे संतुलित किया जाए|और अगर इन तीनों दोषों को संतुलित करने में आप कामयाब रहे तो आप कभी बीमार नहीं पड़ेंगे |
खासतौर से कब्ज की बीमारी के लिए अपने खानपान के तरीकों में कैसे बदलाव करें और कौन-कौन सी आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें उसके बारे में कुछ जानते हैं जो हमारे आयुर्वेद में बताया गया हैं|
home remedies for constipation– कब्ज के घरेलू उपचार
क्या बदलाव करें ?
मानसिक तनाव-Mental stress
हमेशा से हमारे बुजुर्गों द्वारा यह बताया जाता है की चिंता चिता के समान होती है इसके अनेकों कारण है लेकिन बहुत से लोग यह सोचते हैं की चिंता या मानसिक तनाव से हमारे शरीर को क्या लेना देना लेकिन मानसिक तनाव से हमारे शरीर पे बहुत बुरा असर पड़ता है जैसे मानसिक तनाव से जल्दी नींद नहीं आती और नींद नहीं आएगी तो हमारे शरीर को आराम नहीं मिलेगा और आराम ना मिलने से ठीक से हमारा खाना नहीं पचेगा और हम बीमार पड़ जाते हैं बीमार होने के ऐसे ही बहुत सारे कारण होते है जो सिर्फ मासिक तनाव से पैदा होते हैं | इसलिए सबसे पहले मानसिक तनाव को दूर करने की कोशिश करें |
व्यायाम-Exercise
हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी होता है इसके लिए आप सुबह-सुबह आधे घंटे के लिए व्यायाम जरूर करें|
भोजन-Food
बहुत सारे लोगों में देखा गया है की भोजन करने के बाद सलाद या फल वगैरह खाते हैं जो की बहुत नुकसान दायक होता है|अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो आप ऐसा बिलकुल ना करें|भोजन करने से पहले आपको सलाद या फल खाना है उसके बाद भोजन करना है और कभी भी रात को दही का सेवन ना करें|सुबह दही दोपहर में छाछ और रात में दूध पीना चाहिए|और हमेशा एक जैसा भोजन ना करें जैसे एक ही प्रकार की दाल,एक ही प्रकार का तेल या ही प्रकार की सब्जी|भोजन हमेशा बदल-बदल कर खाना चाहिए जैसे आज अरहर की दाल खा लें तो कल चने की दाल फिर मूंग की दाल इस तरह से बदल-बदल कर सब्जी और तेल का भी सेवन करें|ऐसा करने से हमारे शरीर को हर तरह की प्रोटीन और विटामिन मिलती है जिससे हमारा स्वास्थ्य सही रहता है और हम जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं|
पानी-Water
पानी हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मुख्य भूमिका निभाता है आपने सुना ही होगा पानी ही जीवन है लेकिन बहुत से लोग या तो पानी बहुत कम पीते हैं या तो गलत तरीके से पानी का सेवन करते हैं जो शरीर को नुकसान देता है|अगर आप कब्जे से परेशान रहते है तो आपको हर मौसम में गुनगुना पानी ही पीना है|और कोशिश करें की भोजन करने से आधा घंटा पहले और आधा घंटा बाद पानी ना पियें |आयुर्वेद के अनुसार सुबह उठते ही बिना मुंह धोए गुनगुना पानी पीना चाहिए इसका मतलब यह है कि हमारे मुंह के अंदर जो सुबह का लार होता है उसका बहुत महत्व बताया गया है क्योंकि हमारे पेट के अंदर जो अम्ल बनता है उसे यह काटता है और पाचन क्रिया मजबूत बनाता है|
कब्ज के घरेलू उपचार – home remedies for constipation
एलोवेरा आमला जूस-Aloe vera amla juice
अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट आमला एलोवेरा जूस का सेवन अवश्य करें|इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है और कब्ज से छुटकारा मिलता है|
दूध और गाय का घी-Milk and cow’s ghee
रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच शुद्ध गाय का घी मिलाकर पीने से बहुत जल्द ही कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं|अगर आप कब्ज से परेशान है तो इसका सेवन रोजाना करें|
दिव्य शुद्धि चूर्ण
अगर आप कब्ज से परेशान है और आपको तुरंत राहत चाहिए तो पतंजलि का दिव्य शुद्धि चूर्ण का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे आपको तुरंत राहत मिल सकती है|
हमें उम्मीद है यह लेख home remedies for constipation-कब्ज के घरेलू उपचार आपको बहुत पसंद आया होगा अगर अभी भी आपको कुछ सवाल पूछना है तो नीचे कमेंट में जरूर लिखें या अपनी राय हमें देना चाहते हैं तो जरूर दीजिए ताकि हम आपके लिए कुछ नया कर सकें और यदि आप इस लेख से संतुष्ट हैं तो अपने दोस्तों को अवश्य शेयर करें.चलो बनाए देश को रोग मुक्त धन्यवाद |
-
Diet4 weeks ago
परवल की सब्जी खाने के फायदे | Parwal
-
Diet4 weeks ago
बैंगन खाने के फायदे और नुकसान | Baingan
-
Diet4 weeks ago
पत्ता गोभी खाने के फायदे और नुकसान | Patta gobhi
-
Diet4 weeks ago
कटहल खाने के फायदे और नुकसान | Kathal – Jackfruit in Hindi
-
Home remedies4 weeks ago
Elephant Foot Yam – जिमीकंद (सूरन) खाने के फायदे
-
Home remedies4 weeks ago
बेर खाने के फायदे | Benefits of eating Plum
-
Home remedies4 weeks ago
बेल खाने के फायदे | bael fruit in hindi
-
Home remedies4 weeks ago
फूलगोभी खाने के फायदे और नुकसान | Phool Gobhi