Yoga
kapalbhati benefits | कपालभाति योग के फायदे
kapalbhati कपालभाति योग करने से आप सौ से ज्यादा तरह की बीमारियों से दूर हो जाते है। इससे शरीर की अशुद्धि दूर हो जाती है और हमारी बुद्धि तेज़ तथा एकाग्रता शक्ति बढ़ने लगाती है। यह एक प्रकार का अभ्यास है, जो योग की श्रेणी में आता है।
योग करना मतलब अपने शरीर के द्वारा मन को नियंत्रित करना और शरीर में ऊर्जा का सही से संचार करना। इस लेख में हम कपालभाति योग करने की सही विधि और होने वाले फायदे के बारे में जानेंगे।

कपालभाति योग से होने वाले फायदे
- कपालभाति योग (kapalbhati) करने से पेट की चर्बी कम होती है।
- मन शांत और दिमाग तेज होता है।
- पेट की आंतो को मजबूत और सक्रीय बनता है।
- महिलाओं के प्रजनन शक्ति में सुधार लाता है।
- शरीर में दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है।
कपालभाति योग करने की सही विधि
- कपालभाति योग करने से पहले जमीन पर एक चादर बिछा ले और फिर उस पर पालथी मारकर बैठ जाये।
- फिर अपनी रीड की हड्डी को सीधा करके, अपने दोनों हथेली को घुटनों पर रखे।
- अब मुँह को बंद रखे और नाक के द्वारा अपनी साँसों को तीब्र गति से बाहर निकाले।
- ध्यान रहे की साँसों को बाहर करते समय आपका पेट अंदर की तरफ जाये।
- शुरुआत में आप एक मिनट में 50 बार अपनी साँसों को बहार निकाले और इस तरह अपना एक चक्र(राउंड) पूरा करें।
- रोज आपको ठीक ऐसे ही 5 चक्र(राउंड) सुबह और शाम पूरा करना होगा।
- कपालभाति योग हमेशा खाली पेट ही करना चाहिए।
- किसी भी गर्भवती महिला को कपालभाति प्राणायाम करने से पहले अपने योग गुरु की सलाह जरूर लेना चाहिए।

-
Home remedies4 weeks ago
फूलगोभी खाने के फायदे और नुकसान | Phool Gobhi
-
Home remedies4 weeks ago
बेल खाने के फायदे | bael fruit in hindi
-
Home remedies3 weeks ago
आंख में जलन होने के कारण
-
Diet4 weeks ago
कच्चा भिंडी खाने के फायदे | Lady finger #okra (bhindi)
-
Ayurvedic3 weeks ago
नींबू के फायदे और नुकसान #नींबू पानी