Diet
कीड़ा जड़ी के फायदे और आयुर्वेदिक उपयोग
कीड़ा जड़ी के फायदे – कीड़ा जड़ी एक प्रकार की पहाड़ी औषधि है जिसे स्थानीय लोग जंगली मशरूम और कीड़ा जड़ी के नाम से जानते है। कीड़ा जड़ी के अंग्रेजी में Cordyceps कहा जाता है। यह जड़ी एक खाश किस्म के कीड़े जिसका नाम हैपिलस फैब्रिकस है उसी के द्वारा पैदा होती है। कीड़ा जड़ी हैपिलस फैब्रिकस नाम के कीड़े की इल्लि को चारो ओर से लपेटकर उसको मार डालती है और फिर उसके मुँह के द्वारा एक छोटी सी घास के रूप में उगती है। ये घास पहाड़ों की ऊँची चोटी पर बर्फ से ढकी होती है।
गर्मी में जब बर्फ पिघलती है तब ये उगना शुरू करती है। इस जड़ी को यारशा गुंबा के नाम से भी जाना जाता है। इसे शरीर में ताकत और यौन शक्ति बढ़ाने के लिये प्रयोग किया जाता है। इसलिए ऐसे पहाड़ी वाइग्रा कहा जाता है। इसकी एक खाश बात यह है की इसका कोई दुष्प्रभाब नहीं होता है। कीड़ा जड़ी अत्यंत दुर्लभ होती है और भारत में कम पायी जाती है। मगर यह नेपाल में काफी मात्रा में पायी जाती है।
कीड़ा जड़ी के फायदे
कीड़ा जड़ी के फायदे अनेकों हैं कीड़ा जड़ी देखने में हल्का पीले रंग की होती है जिसके आगे एक काली डंठल होती है। इसकी कुल लम्बाई एक माचिश के तीली के बराबर होती है। यह विश्व भर में महँगी जड़ी बूटी में से एक है। जिसकी 1 kg की कीमत लगभग लाखों में होती है।
स्वस्थ हृदय के लिये कीड़ा जड़ी
कीड़ा जड़ी के पाउडर को उपयोग करने से दिल की समस्त बीमारी लगभग दूर हो जाती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व रक्त संचालन सही कर देते है और हमारा ह्रदय स्वस्थ रहता है। जिससे दिल का दौरा होने की संभावना कम हो जाती है।
कैंसर रोग को रोकने में सहायक कीड़ा जड़ी
कीड़ा जड़ी के नियमित इस्तेमाल से कैंसर को रोका जा सकता है क्योंकि इसमें कैंसर के कोशिकाओ को बढ़ने से रोकने के साथ उनको नष्ट करने का गुण होता है। इसके अलावा यह ट्यूमर में भी सहायक होता है।
इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक कीड़ा जड़ी
कीड़ा जड़ी के नियमित प्रयोग से रोग प्रतिरोधक कोशिकाओं को प्राकृतिक तरीके से बढ़ने में मदद मिलती है। जिससे मौसमी बीमारी का खतरा कम हो जाता है और हमारा शरीर प्राकृतिक रूप से सुरक्षित रहता है।
किडनी को स्वस्थ बनाये कीड़ा जड़ी
कीड़ा जड़ी में ऐसे भी गुण होते है की इसके सेवन से किडनी स्वथ्य होती है। और अपना कार्य सही तरीके से करती है। यह रक्त में आई अशुद्धि को भी दूर करता है।
कीड़ा जड़ी के नुकसान
कीड़ा जड़ी के फायदे बहुत है मगर नुकसान न के बराबर है कीड़ा जड़ी के बढ़ती मांगो की वजह से इस पर रिसर्च चल रही रही है। अब तक हुई रिसर्च से कीड़ा जड़ी के सिर्फ फायदों के बारे में पता चला है। फिर भी जानकारों का यह कहना है भले ही कीड़ा जड़ी के अच्छे फायदे है लेकिन इसका प्रयोग एक निश्चित मात्रा में ही करना चाहिए। इसके अलावा कीड़ा जड़ी के उपयोग से पहले यह जरूर जाँच कर ले की वह असली और सही तरीके से साफ की गयी हो।
-
Home remedies2 weeks ago
ज्यादा छींक आने के कारण और 5 अचूक आयुर्वेदिक उपचार
-
Home remedies3 weeks ago
फंगल इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए?
-
Home remedies4 weeks ago
पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय
-
Home remedies4 days ago
पिस्ता भिगोकर खाने के फायदे
-
Home remedies3 weeks ago
शरीर में भारीपन रहना और थकान के 6 मुख्य कारण
-
Home remedies3 weeks ago
पेट में भारीपन के लक्षण
-
Ayurvedic4 weeks ago
जांघों के बीच फंगल संक्रमण के लिए घरेलू उपचार
-
Home remedies2 weeks ago
मुंह से बदबू हटाने के उपाय