Diet
मूली खाने के फायदे और नुकसान | Mooli
जानिए मूली खाने के फायदे और नुकसान – मूली (Mooli) एक जड़ वाली सब्जी होती है। इसका रंग सफ़ेद और आकार गाजर जैसा होता है। मूली को अंग्रेजी में Radish कहते है। और इसका वैज्ञानिक नाम Raphanus sativus है। मूली के साथ-साथ उसके पत्तो का भी सेवन किया जाता है। मूली का सलाद, रायता और भाजी इत्यादि बनाकर खाया जाता है। इसका स्वाद हल्का तीखा होता है।
मूली (Mooli) में कई सारे औषधीय गुण होते है। मूली में विटामिन्स, ऊर्जा, प्रोटीन, फाइबर, फैट, शुगर, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, ज़िंक, कार्बोहाइड्रेट, थाइमिन, नियासिन, फोलेट इत्यादि जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते है।
मूली खाने के 10 फायदे – Mooli

स्वथ्य ह्रदय के लिए मूली खाने के फायदे
मूली में फाइबर और नाइट्रेट जैसे तत्व होते है जो ह्रदय के स्वाथ्य के लिए जरूरी होते है। ह्रदय शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है और इसका ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। मूली – Mooli के सेवन से दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम हो जाती है। दिल का दौरा पड़ने की वजह धमनियों के अंदर जमा हुआ फैट होता है जिसे मूली के प्रयोग से कम किया जा सकता है।
गुर्दे की पथरी के लिए मूली के फायदे
मूली (Mooli) खाने से शरीर में मौजूद कैल्शियम ऑक्सालेट आसानी से बाहर निकल जाता है। जिससे गुर्दे की पथरी होने का खतरा कम हो जाता है। क्योकि गुर्दे की पथरी का कारण कैल्शियम ऑक्सालेट भी हो सकता है।
वजन घटाने के लिए मूली
मूली में फाइबर की मात्रा होती है जिसे पचाने के लिए अत्यधिक ऊर्जा की जरूरत होती है। और इस तरह शरीर में अतिरिक्त मात्रा में फैट जमा नहीं हो पाता है जिसकी वजह से मोटापा और वजन बढ़ने लगता है। अतः वजन घटाने की इच्छा रखने वाले लोग मूली को अपने डाइट में शामिल कर सकते है।
मधुमेह बीमारी के लिए मूली खाने के फायदे
मूली का प्रयोग मधुमेह बीमारी में लाभकारी हो सकता है। क्योकि इसमें मौजूद विटामिन और खनिज एंटी डायबिटिक के रूप में कार्य करते है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट का गुण होता है। जिससे शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते है। मूली (Mooli) शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले खतरों से बचाता है। मूली में विटामिन-C की मात्रा होती है जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।
कैंसर के प्रभाव से बचाव के लिए मूली
चिकित्सा जगत में जानकारों के अनुसार मूली में एंटी कैंसर का गुण होता है। यदि किसी को पहले से कैंसर है तो उसका इलाज मूली से करना संभव नहीं है। मगर मूली के सेवन से शरीर में कैंसर होने से रोका जा सकता है।
शरीर में पानी की कमी को दूर करे मूली
मूली (Mooli) का सेवन शरीर में पौष्टिक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। इसके अलावा यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। जिससे शरीर का पाचन तंत्र सही रहता है।
पेट की समस्या के लिए मूली खाने के फायदे
मूली का सेवन पेट की समस्या को रोकने के लिए बहुत सही होता है। मूली खाने से पेट ठंडा रहता है। और पाचन क्रिया में सुधार आता है। मूली मल त्याग की क्रिया को भी आसान करता है जिससे पेट साफ रहता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए मूली के फायदे
मूली खाने से शरीर के रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इसमें विटामिन-C के अलावा कई सारे पौष्टिक तत्व होते है। जो शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते है। मूली (Mooli) से सेवन से मौसमी बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।
त्वचा के लिए मूली खाने के फायदे
मूली एक प्रकार से एंटीऑक्सीडेंट का कार्य करता है जिससे शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते है। और त्वचा में निखार आने लगता है। मूली विटामिन-C युक्त होता है और त्वचा के लिए कई सारे फायदे करता है। यह त्वचा को हानिकारक किरणों से बचाता है और त्वचा की झुर्रियों को कम करता है।
बालों के लिए मूली
मूली (Mooli) का सेवन कुछ हद तक बालों की लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व बालों की जड़ो को मजबूत बनाते है। इसके अलावा मूली खाने से बाल घने और काले होते है।
मूली के पराठे कैसे बनाएं?
मूली खाने के नुकसान
- रक्त में शर्करा की मात्रा कम हो ज्यादा दोनों ही परिस्थिति में शरीर को नुकसान होता है। मूली के अत्यधिक सेवन से रक्त में शर्करा की मात्रा जरूरत से ज्यादा कम हो सकती है।
- मूली (Mooli) के अधिक प्रयोग से पेट में गैस और पेट ख़राब की समस्या हो सकती है।
- मूली के बहुत ज्यादा खाने से शरीर में थायरॉइड हार्मोन के उत्पादन में रुकावट आ सकती है।
मौसमी फल का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। भोजन में हरी सब्जियों का सेवन करें। और हद से ज्यादा ना खाएं।
हमें उम्मीद है यह लेख मूली खाने के फायदे और नुकसान Mooli आपको बहुत पसंद आया होगा अगर अभी भी आपको कुछ सवाल पूछना है तो नीचे कमेंट में जरूर लिखें या अपनी राय हमें देना चाहते हैं तो जरूर दीजिए ताकि हम आपके लिए कुछ नया कर सकें और यदि आप इस लेख से संतुष्ट हैं तो अपने दोस्तों को अवश्य शेयर करें। चलो बनाए देश को रोग मुक्त धन्यवाद।
-
Diet4 weeks ago
परवल की सब्जी खाने के फायदे | Parwal
-
Diet4 weeks ago
बैंगन खाने के फायदे और नुकसान | Baingan
-
Diet4 weeks ago
पत्ता गोभी खाने के फायदे और नुकसान | Patta gobhi
-
Diet4 weeks ago
गाजर खाने के फायदे | Gajar
-
Diet4 weeks ago
पपीता खाने के फायदे और नुकसान | Papita
-
Diet4 weeks ago
कटहल खाने के फायदे और नुकसान | Kathal – Jackfruit in Hindi
-
Diet4 weeks ago
मशरूम खाने के फायदे और नुकसान | mushrooms
-
Diet4 weeks ago
शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान | Shakarkand