Diet
मुनक्का खाने के फायदे और नुकसान
आयुर्वेद के अनुसार मुनक्का खाने के फायदे और नुकसान को समझने के लिए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े। मुनक्का और किशमिश दोनों एक प्रकार के सूखे फल (ड्राई फ्रूट्स) होते है जो अंगूर से बनाये जाते है। कई लोगों को लगता है की यह एक ही होते है। मगर यह दोनों एक दूसरे से थोड़े अलग होते है। छोटे अंगूर से किशमिश बनती है जबकि बड़े तथा बीज वाले अंगूर से मुनक्का बनाया जाता है।
इनका रंग हल्का पीला, हल्का लाल और काला होता है। पके हुए मीठे अंगूरों को कुछ देर केमिकल में डुबाया जाता है या फिर पानी में कुछ देर उबाला जाता है। उसके बाद 10-15 दिन के लिए अप्रत्यक्ष धूप (indirect sunlight) में सुखाया जाता है। और इस तरह मुनक्का, किशमिश तैयार किया जाता है। इनको खाने के बहुत सारे लाभ होते है हम इस लेख में सबको एक-एक करके जानेगे।

मुनक्का खाने के फायदे
- मुनक्का को खाने से शरीर में खून की कमी से हुए रोग ठीक हो सकते है।
- इसके सेवन हड्डिया मजबूत होती है और दांतों में चमक आती है वो इसलिए की मुनक्का में काफी मात्रा में कैल्शियम होता है।
- एक पाव दूध में 10-15 मुनक्के के दाने के साथ थोड़ा गुड़ और एक चम्मच देसी घी डालकर सबको एक साथ उबालकर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है।
- मुनक्के के बीज को खाने से मूत्र विकार दूर होते है।
- मुनक्का को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाने से एसिडिटी नहीं होती है और पेट सही रहता है।
- मुनक्का में कैलोरी होता है इस वजह से इसका प्रयोग वजन बढ़ाने में भी किया जाता है।
- मुनक्का के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
- मुनक्का कई फायदों के अलावा बालों के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है और सर में रुसी भी कम करता है।
- दूध में उबालकर मुनक्का खाने से यौन इच्छा मजबूत होती है।
- भीगे मुनक्का के साथ भीगा बादाम खाने से दिमाग की ताकत और सोचने की क्षमता बढ़ती है।
मुनक्का खाने के नुकसान
- मधुमेह के रोगी को मुनक्का और मुनक्का खाने से बचाना चाहिए। नहीं तो यह उनके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
- शरीर में खुजली या फोड़ा जैसी समस्या है तो मुनक्का का प्रयोग न करे।
- मुनक्का को पुरे दिन में ५० ग्राम से ज्यादा ना खाये।
-
Home remedies2 weeks ago
ज्यादा छींक आने के कारण और 5 अचूक आयुर्वेदिक उपचार
-
Home remedies3 weeks ago
फंगल इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए?
-
Home remedies4 weeks ago
पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय
-
Home remedies4 days ago
पिस्ता भिगोकर खाने के फायदे
-
Home remedies3 weeks ago
शरीर में भारीपन रहना और थकान के 6 मुख्य कारण
-
Home remedies3 weeks ago
पेट में भारीपन के लक्षण
-
Ayurvedic4 weeks ago
जांघों के बीच फंगल संक्रमण के लिए घरेलू उपचार
-
Home remedies2 weeks ago
मुंह से बदबू हटाने के उपाय