Diet
पालक खाने के फायदे और नुकसान – Palak
पालक खाने के फायदे और नुकसान – Palak – पालक एक प्रकार की सब्जी है जिसे साग भी कहा जाता है। यह हरी सब्जी के श्रेणी में आता है। पालक में कई सारे पौष्टिक तत्व होते है इसी वजह से इसे सुपर फूड के नाम से भी जाना जाता है। पालक का उपयोग कई प्रकार के व्यंजनों के साथ प्रयोग किया जाता है।
पालक को अंग्रेजी में Spinach कहते है। और इसका वैज्ञानिक नाम Spinacia oleracea है। पालक में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व जैसे- प्रोटीन, विटामिन्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जस्ता, सोडियम, क्लोरीन, फास्फोरस, फोलेट, सेलेनियम, फाइबर आदि हैं। पालक हमारे शरीर के लिए विभिन्न प्रकार से फायदेमंद होती है। हमें इसके द्वारा होने वाले लाभ के बारे में जरूर पता होना चाहिए।
पालक के प्रकार
सेवाय पालक | Savoy Spinach |
सेमी सेवाय पालक | Semi Savoy Spinach |
स्मूथ लीफ पालक | Smooth Leaf Spinach |
पालक को प्रयोग करने के रूप
पालक की सब्जी | Boiled vegetable of spinach |
पालक का सलाद | Spinach salad |
पालक का रस | Spinach juice |
पालक खाने के 11 फायदे

वजन कम करने के लिए पालक खाने के फायदे
जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान है। वे लोग अपना वजन घटाने के लिए अपने खाने की चीजो पर बहुत ध्यान देते है और ज्यादा कैलोरी तथा फैट से युक्त भोजन नहीं करते है। पालक (Palak) में भी बहुत कम मात्रा में कैलोरी होता है इसलिए इसका भी प्रयोग वजन को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।
चेहरे के लिए पालक खाने के फायदे
पालक के रस का सेवन चेहरे की सौन्दर्यता को बढ़ाने के लिए किया जाता है। पालक महिलाओं की त्वचा पर जल्दी असर करता है और उनकी त्वचा में लालिमा लाता है। पालक को कच्चा खाने से उसका असर तेज़ हो जाता है इसलिए त्वचा के लाभ के लिए पालक की सब्जी के बजाय इसका सलाद या जूस का प्रयोग करना चाहिए। पालक त्वचा में आये कालेपन और सफ़ेद दाग को कम करता है।
कैंसर रोग के लिए पालक के फायदे
पालक में एंटीकैंसर के गुण होते है इसके सेवन से शरीर में होने वाले कैंसर की बीमारी का विस्तार रूक जाता है। पालक (Palak) के प्रयोग से कैंसर जैसे भयानक रोग का पूर्ण रूप से इलाज संभव नहीं है इसके लिए आपको डॉक्टर से ही अपना इलाज करवाना होगा।
रक्तदाब को कम करे पालक
पालक को कई तरीके से प्रायोग किया जाता है। सुबह नाश्ते के बाद एक छोटी गिलास पालक का रस पीने से शरीर के उच्च रक्त दाब की समस्या को कम किया जा सकता है। इसलिए उच्च रक्त दाब वाले व्यक्ति पालक को अपने भोजन में नियमित रूप से शामिल कर सकते है।
मजबूत हड्डी के लिए पालक खाने के फायदे
पालक विटामिन्स और कैल्शियम जैसे तत्वों का श्रोत होता है जो हमारे शरीर की हड्डियों के विकास और मजबूती में बहुत मदद करता है। पालक (Palak) के नियमित सेवन से हड्डी सम्बंधित विकार दूर होने लगते है। पालक के इन्ही गुणों की वजह से हम इसका प्रयोग अपने हड्डियों के देखभाल के लिए कर सकते है। पालक के प्रयोग से गठिया रोग में भी बहुत आराम मिलता है।
आँखों के लिए पालक खाने के फायदे
पालक को खाने से आँखों में आयी मोतियाबिंद की समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा आँखों में जलन और सूखापन जैसी समस्या होने पर यदि हम पालक का प्रयोग करे तो इस समस्या से राहत पा सकते है। पालक बीटा कैरोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है अतः इसके सेवन से आँखों की अच्छी देखभाल की जा सकती है।
शरीर को ताजा रखने में पालक
पालक के सेवन से शरीर को कई प्रकार के लाभ होते है। पालक की वजह से पेट ठंडा रहता है और दिमाग शांत होता है। सुबह के समय पालक का रस पीने से शरीर दिनभर ताजा बना रहता है। इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व होते है जो शरीर को ऊर्जावान बनाये रखते है।
रक्त की कमी होने पर पालक खाने के फायदे
पालक में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जिससे पालक खाने वाले व्यक्ति को खून की कमी नहीं होती है। शरीर में लाल रक्त कणिका की कमी एनीमिया नामक रोग के कारण होती है और यह बीमारी शरीर में खून की कमी की वजह से होती है। पालक (Palak) के सेवन से एनीमिया नामक रोग से बचा जा सकता है।
स्वथ्य ह्रदय के लिए पालक
पालक में विटामिन्स और मिनिरल्स की अपलब्धता होती है। इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट के गुण से भरपूर होता है। इसलिए पालक का सेवन ह्रदय की कार्य क्षमता को बढ़ाता है और शरीर के खून को साफ करके ह्रदय को स्वथ्य बनाता है। पालक के प्रयोग से दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम रहती है।
मस्तिष्क के विकास के लिए पालक
पालक के प्रयोग से मस्तिष्क की कई समस्या जैसे- चक्कर आना, हमेशा तनाव में रहना, किसी काम में मन न लगना आदि सही हो सकते है। यह सब समस्या भोजन में आयी पौष्टिक तत्वों की कमी की वजह से होती है। इसलिए हमे पौष्टिक तत्वों से भरपूर भोजन करना चाहिए। पालक भी एक प्रकार का पौष्टिक भोजन है। जो दिमाग की क्षमता को विकसित करता है।
पेट के लिए पालक
पालक फाइबर युक्त होता है जिससे पेट में कब्ज जैसी समस्या दूर होती है। फाइबर मल त्याग प्रक्रिया को आसान कर देता है और पेट की समस्या कब्ज और बदहजमी को दूर करता है। पालक पेट में जलन होने की समस्या को दूर करके पेट को ठंडा रखता है।
पालक के नुकसान
- पालक पोटैशियम, फाइबर और कैल्शियम युक्त होता है। इसके अत्यधिक सेवन से उल्टी डायरिया के अलावा ह्रदय और पेट सम्बंधित रोग हो सकते है।
- पालक के अत्यधिक सेवन से हमारे शरीर की पौष्टिक अवशोषण शक्ति कम होने लगती है।
- पालक को उन लोगो को ज्यादा नहीं खाना चाहिए जो किसी प्रकार का नशा करते है। क्योकि इसमें बीटा-कैरोटीन होता है। जिससे पालक नशा करने वाले लोगों के लिए कैंसर का कारण हो सकता है।
- पालक (Palak) के बहुत ज्यादा उपयोग करने से किडनी की पथरी जैसी समस्या हो सकती है।
- पालक का असीमित प्रयोग करने से पेट ख़राब होने की समस्या हो सकती है।
पालक पनीर कैसे बनाये?
-
Diet4 weeks ago
परवल की सब्जी खाने के फायदे | Parwal
-
Diet4 weeks ago
बैंगन खाने के फायदे और नुकसान | Baingan
-
Diet4 weeks ago
पत्ता गोभी खाने के फायदे और नुकसान | Patta gobhi
-
Diet4 weeks ago
गाजर खाने के फायदे | Gajar
-
Diet4 weeks ago
पपीता खाने के फायदे और नुकसान | Papita
-
Diet4 weeks ago
कटहल खाने के फायदे और नुकसान | Kathal – Jackfruit in Hindi
-
Diet4 weeks ago
मशरूम खाने के फायदे और नुकसान | mushrooms
-
Diet4 weeks ago
शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान | Shakarkand