Diet
पपीता खाने के फायदे और नुकसान | Papita
पपीता खाने के फायदे – पपीता (Papita) आसानी से मिल जाने वाला एक मीठा और पौष्टिक फल होता है। इसका रंग हरा होता है जो पकने के बाद पीला हो जाता है। इसके अंदर काली मिर्च जैसे दिखने वाले बहुत सारे बीज होते है। पपीता को पेड़ से तोड़ने पर उसमे से दूध जैसा रस निकलता है जिसे आक्षीर कहते है।
पपीता को अंग्रेजी में Papaya कहते है और उसका वैज्ञानिक नाम Carica papaya है। पपीता में विटामिन-A , ऊर्जा, प्रोटीन, फाइबर, फैट, शुगर, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, ज़िंक, कार्बोहाइड्रेट, थाइमिन, नियासिन, फोलेट इत्यादि जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते है। पपीता अपने स्वाद के अलावा कई सारे औषधीय गुणों के लिए मशहूर है।
पपीता खाने के 8 फायदे

कैंसर के लिए पपीता खाने के फायदे
पपीता (Papita) के प्रयोग से कैंसर के शुरुआती लक्षण को कम किया जा सकता है। क्योकि इसमें एंटी कैंसर के गुण होते है जो कैंसर कोशिकाओं का शरीर में विकास होने से रोकते है। लेकिन पपीता के द्वारा कैंसर का पूर्ण रूप से इलाज करना संभव नहीं है।
डेंगू बीमारी में प्लेटलेट काउंट बढ़ाये पपीता
डेंगू होने पर शरीर का प्लेटलेट काउंट कम हो जाता है। जिस कारण हाथ-पैर बेजान और भारी लगने लगते है। ऐसी स्थिती में पपीते की पत्तियों को पीसकर उनका रस पीने से प्लेटलेट काउंट तेजी से बढ़ने लगता है। और डेंगू बुखार के लक्षण को काफी हद तक कम कर देता है।
ह्रदय के स्वाथ्य के लिए पपीता के फायदे
पपीता का सेवन ह्रदय रोगो से बचने और उसके स्वाथ्य के लिए उपयोगी है। यह ह्रदय की मांशपेशियों को नुकसान होने से बचाये रखता है जिससे ह्रदय की गति पर कोई बुरा असर ना हो सके। और ह्रदय हमेशा स्वथ्य बना रहे। इसलिए पपीता (Papita) का सेवन हृदय की देखभाल के लिए बहुत अच्छा होता है।
इम्युनिटी बढ़ाये पपीता
पपीता खाने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है। जिस किसी व्यक्ति का इम्युनिटी कमजोर होता है उसे बहुत सी बीमारी और संक्रमण होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में उसे पौष्टिक फलों और भोजन की जरूरत होती है। पपीता एक प्रकार का पौष्टिक फल है जिसमे सभी तरह के विटामिन होते है। और इसके सेवन से शरीर की रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। जिससे हमे बीमारी और संक्रमण होने का खतरा कम रहता है।
वजन घटाने के लिए पपीता के फायदे
पपीता (Papita) फाइबर युक्त होता है जो वजन कम करने में बहुत मदद करता है। क्योकि फाइबर को पचाने में शरीर की बहुत ऊर्जा खर्च होती है और शरीर में फैट नहीं जम पाता है। इस वजह से मोटापा की समस्या कम होने लगती है और वजन नियंत्रित हो जाता है।
त्वचा के लिए पपीता खाने के फायदे
पके पपीते में लगभग हर तरह के विटामिन्स और खनिज तत्व मौजूद होते है। जो हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमन्द होते है। पपीता में बायोफ्लेवोनोइड के अलावा एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते है। जो त्वचा में नमी बनाये रखने के साथ झुर्रिया को कम करते है। इसके अलावा यह चेहरे पर हुए मुहासे को ठीक करते है और आँखों के नीचे काले घेरे को कम करते है।
बालों के लिए पपीता
पपीता का सेवन बालों के पोषण के लिए अच्छा होता है। पपीता खाने से बालों की कई प्रकार की समस्या दूर होती है। यह बालों की जड़ो को मजबूत बनाता है और रुसी की समस्या से भी राहत देता है। पपीता (Papita) के उपयोग से बाल घने और काले होते है। और बाल झड़ने की समस्या कम हो जाती है।
हड्डियों के लिए पपीता खाने के फायदे
पपीता में विटामिन्स और खनिज पदार्थ मौजूद होते है। जो हड्डियों के स्वाथ्य के लिए उपयोगी होते है। इसमें कैल्शियम की मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाती है। पपीता खाने से हड्डियों में हो रहे दर्द कम होता है और गठिया रोग दूर होता है।
पपीता की सब्जी बनाने की विधि
पपीता खाने के नुकसान
- ज्यादा मात्रा में पपीता (Papita) का सेवन थायराइड की समस्या कर सकता है।
- पपीता ज्यादा खाने से गले की नली को नुकसान हो सकता है, क्योकि इसके दूध में पपैन होता है।
- पपीता खाने से पहले उसे अच्छे से धो लेना चाहिए। क्योकि पपीता का दूध चेहरे पर लगने से जलन और एलर्जी हो सकती है।
- पपीते के अत्यधिक सेवन से पेट की समस्या हो सकती है।
-
Diet4 weeks ago
परवल की सब्जी खाने के फायदे | Parwal
-
Diet4 weeks ago
बैंगन खाने के फायदे और नुकसान | Baingan
-
Diet4 weeks ago
पत्ता गोभी खाने के फायदे और नुकसान | Patta gobhi
-
Diet4 weeks ago
गाजर खाने के फायदे | Gajar
-
Diet4 weeks ago
कटहल खाने के फायदे और नुकसान | Kathal – Jackfruit in Hindi
-
Diet4 weeks ago
मशरूम खाने के फायदे और नुकसान | mushrooms
-
Diet4 weeks ago
शकरकंद खाने के फायदे और नुकसान | Shakarkand
-
Home remedies3 weeks ago
Elephant Foot Yam – जिमीकंद (सूरन) खाने के फायदे