Diet
पत्ता गोभी खाने के फायदे और नुकसान | Patta gobhi
जानिये पत्ता गोभी खाने के फायदे और नुकसान – पत्ता गोभी (patta gobhi) एक प्रकार की हरी सब्जी है जो ठंड के मौसम में उपलब्ध होती है। पत्ता गोभी कई सारे नरम पत्तों का समूह है जो एक दूसरे के ऊपर गोल आकार में लिपटे होते है। पत्ता गोभी का रंग हल्का हरा और सफेद होता है। इसे कई सारे व्यंजनों के साथ प्रयोग किया जाता है। पत्ता गोभी भोजन का स्वाद बढ़ाने के अलावा शरीर के स्वाथ्य के लिए प्रयोग किया जाता है।
पत्तागोभी को अंग्रेजी में Cabbage कहते है। और इसका वैज्ञानिक नाम Brassica oleracea var. capitata है। पत्ता गोभी में प्रोटीन, विटामिन्स, ऊर्जा, फैट, शुगर, फाइबर, कॉपर, आयरन, ज़िंक, कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, थाइमिन, नियासिन, फोलेट इत्यादि जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते है। जो शरीर के लिए औषधी का कार्य करते है। इस लेख में हम पत्ता गोभी के प्रयोग से होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार से जानेंगे।
पत्ता गोभी खाने के 9 फायदे

मधुमेह बीमारी के लिए पत्ता गोभी खाने के फायदे
मधुमेह बीमारी रक्त में शर्करा की मात्रा अधिक होने या शरीर में अधिक मात्रा में कैलोरी के एकत्र होने के कारण होती है। ऐसे में निम्न कैलोरी और बिना शर्करा वाली खाद्य पदार्थ खाने की सलाह डॉक्टर के द्वारा दी जाती है। मधुमेह के रोगी पत्ता गोभी (Patta gobhi) का सेवन कर सकते है जो रक्त में मौजूद शर्करा की मात्रा को कम करने में मदद करता है।
स्वथ्य ह्रदय के लिए पत्ता गोभी
स्वथ्य ह्रदय के लिए हमे पौष्टिक भोजन की जरूरत होती है। और उन पौष्टिक भोजन में से एक है पत्ता गोभी जिसमें कई सारे पौष्टिक तत्व मौजूद होते है। जो हमारे ह्रदय को मुक्त कणों से होने वाले खतरों से से बचाता है। इसके अलावा यह ह्रदय सम्बंधित समस्या को दूर करके दिल का दौरा पड़ने के खतरे को भी कम करता है।
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए पत्ता गोभी के फायदे
ताजा और पौष्टिक भोजन को खाने से शरीर की रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। पत्ता गोभी (Patta gobhi) एक प्रकार से पौष्टिक भोजन की श्रेणी में आता है। इसलिए इसको खाने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ने लगती है। जिस कारण शरीर को किसी प्रकार का संक्रमण और बीमारी का खतरा कम हो जाता है।
कैंसर को रोकने के लिए पत्ता गोभी
पत्ता गोभी खाने से शरीर के घाव को जल्दी से भरने में मदद मिलती है। यदि हमारा शरीर किसी आंतरिक घाव की खुद से मरम्मत नहीं कर पाता है तो वह कैंसर का कारण होने लगता है। पत्ता गोभी में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने का गुण होता है। लेकिन शरीर में पहले से हुए कैंसर के इलाज के लिए डॉक्टर से ही सलाह लेना चाहिए।
वजन घटाने के लिए पत्ता गोभी के फायदे
पत्ता गोभी (Patta gobhi) फाइबर युक्त होती है जिससे इसको खाने के बाद पेट भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है। वजन, मोटापा के कारण बढ़ता है और मोटापा का मुख्य कारण है सही तरीके से खान-पान का न होना। इसलिए वजन घटाने का सबसे अच्छा उपाय अपने भोजन को सही समय और निश्चित मात्रा में करना। पत्ता गोभी इस अनियमित भोजन लेने की प्रक्रिया को सुधारने में बहुत सहायक होती है।
पेट की समस्या के लिए पत्ता गोभी
पत्ता गोभी पेट की समस्या को दूर करता है। इसमें फाइबर मौजूद होता है जो पेट की कब्ज जैसी समस्या को सही करता है और पेट के पाचन क्रिया में भी सुधार लाता है। इसलिए सबको पता गोभी खाना चाहिए जिससे उनको पेट की समस्या से राहत मिल सके।
त्वचा के लिए पत्ता गोभी खाने के फायदे
पत्ता गोभी का सेवन त्वचा की देखभाल लिए एक अच्छा विकल्प है। पत्ता गोभी (Patta gobhi) त्वचा पर लगे चोट को भरने में सहायक होती है। इसमें विटामिन-C के अलावा कई सरे विटामिन और खनिज तत्व होते है जो त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसके अलावा यह त्वचा के कोशिकाओं की मरम्मत करके उनमे जान डाल देता है जिससे त्वचा जवान दिखने लगती है।
आँखों के लिए पत्ता गोभी के फायदे
पत्ता गोभी (Patta gobhi) खाने से शरीर को बहुत सारे लाभ मिलते है। पत्ता गोभी का सेवन आँखों के लिए बहुत फायदा करता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और खनिज तत्व आँखों की रोशनी से सम्बंधित समस्या को दूर करते है।
बालों के लिए पत्ता गोभी
बालों की झड़ने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पत्ता गोभी का प्रयोग किया जा सकता है। यदि किसी के बाल अचानक से झड़ने लगे तो यह उसमे फायदा कर सकता है। हालांकि इस बात का कोई ठोस प्रमाण नहीं है। यह बात व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर बताई गयी है। पत्ता गोभी (Patta gobhi) में क्वेरसेटिन नाम का तत्व बालों की झड़ने की समस्या में सुधार कर सकता है।
पत्ता गोभी की सब्जी कैसे बनाएं?
पत्ता गोभी खाने के नुकसान
वैसे तो पत्ता गोभी के कोई खास नुकसान नहीं है। परन्तु इसके अत्यधिक सेवन से पेट की समस्या और ब्लड शुगर लेवल बहुत कम होने की संभावना हो सकती है। पत्ता गोभी के नुकसान से बचने के लिए हमेशा ताजे पत्ता गोभी (Patta gobhi) का प्रयोग करना चाहिए। पत्ता गोभी प्रयोग करने से पहले उसे अच्छे से धो लेना चाहिए। पत्ता गोभी में कीड़े होने की संभावना होती है इसलिए इसको प्रयोग करने से पहले पत्तों को हटाकर अच्छे से जाँच करले।
हमें उम्मीद है यह लेख पत्ता गोभी खाने के फायदे और नुकसान | Patta gobhi आपको बहुत पसंद आया होगा अगर अभी भी आपको कुछ सवाल पूछना है तो नीचे कमेंट में जरूर लिखें या अपनी राय हमें देना चाहते हैं तो जरूर दीजिए ताकि हम आपके लिए कुछ नया कर सकें और यदि आप इस लेख से संतुष्ट हैं तो अपने दोस्तों को अवश्य शेयर करें.चलो बनाए देश को रोग मुक्त धन्यवाद।
-
Home remedies2 weeks ago
ज्यादा छींक आने के कारण और 5 अचूक आयुर्वेदिक उपचार
-
Home remedies3 weeks ago
फंगल इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए?
-
Home remedies4 weeks ago
पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय
-
Home remedies4 days ago
पिस्ता भिगोकर खाने के फायदे
-
Home remedies3 weeks ago
शरीर में भारीपन रहना और थकान के 6 मुख्य कारण
-
Home remedies3 weeks ago
पेट में भारीपन के लक्षण
-
Ayurvedic4 weeks ago
जांघों के बीच फंगल संक्रमण के लिए घरेलू उपचार
-
Home remedies2 weeks ago
मुंह से बदबू हटाने के उपाय