Ayurvedic
पुरुषों के लिए अंजीर लाभ आयुर्वेदिक
आयुर्वेद के अनुसार पुरुषों के लिए अंजीर लाभ अनेकों हैं अंजीर एक प्रकार का फल है जिसे सुखाकर उसका मेवा तैयार किया जाता है। यह एक रसीला और मीठा फल होता है। अंजीर को अंग्रेजी में फीग(Fig) कहते है। और इसका वैज्ञानिक नाम फिकस कारिका(Ficus carica) होता है।
अंजीर का ताजा फल और मेवा कोई भी खा सकता है। पूरे साल भर अंजीर का फल तो नहीं मिल पाता है। परन्तु उसका मेवा (ड्राई फ्रूट्स) बाजार में आसानी से मिल जाता है। अंजीर के फल में आयरन, कॉपर, सल्फर, क्लोरीन, शुगर, प्रोटीन, वशा, विटामिन-A, विटामिन-B, विटामिन-C पाया जाता है।

अंजीर का प्रयोग निम्न प्रकार से होता है।
- अंजीर का ताजा फल
- अंजीर का मेवा
- अंजीर का तेल
- अंजीर के पेड़ की छाल
- अंजीर का दूध (टहनियों से निकला हुआ)
अंजीर के कुछ मुख्य प्रकार
- साधारण
- ब्लैक इस्चिया
- सफेद सैनपेद्रू
- कडोटा
- एड्रियाटिक
- मार्सेलीज़
- ब्लैक मिषन
- कैप्री
- ब्राउन टर्की
- केलीमिरना
अंजीर के फल को खाने के फायदे
मुँह से सम्बंधित समस्या के लिए
अंजीर के सूखे फल को पीसकर उसका काढ़ा बनाकर उससे गरारा करने से मुँह के छाले और फुंसी ठीक हो जाते है। और इसकी हरी शाखाओँ के छोटे टुकड़े कर पानी में उबालकर उसका काढ़ा तैयार करने के बाद उससे गरारा करने पर साँसों की समस्या और मुँह की दुर्गन्ध दूर हो जाती है।
दुर्बलता जैसी समस्या के लिए
अंजीर का फल खाने से शरीर को बहुत ही ताकत मिलती है। इसके मेवे को भिगोकर खाने से शरीर तगड़ा और हष्ट-पुष्ट होता है। यह शरीर में हुई सभी प्रकार के दुर्बलता को दूर करके उसमे ऊर्जा भर देता है। और किसी भी प्रकार का आलस्य नहीं आने देता है।
हड्डी की समस्या के लिए
अंजीर के फल में कैल्शियम पाया जाता है। जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह हमारे दांतो को भी चमकदार और मजबूत करता है। और हड्डी में होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए
अंजीर का फल खाने से हमारे शरीर का रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ता है। जिससे हमें मौसम के कारण होने वाले रोगों से कोई खतरा नहीं रहता है और हम स्वथ्य बने रहते है।
पेट की समस्या के लिए
अंजीर का फल खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पाचन तंत्र मजबूत हो जाता है। इसके अलावा अगर अंजीर को गुड़ के साथ खाया जाये तो पेट में जलन और एसिडिटी ख़तम हो जाती है।
थकान जैसी समस्या के लिए
अंजीर के फल को खाने से थकान दूर होती है। क्योंकि इसमें काफी मात्रा में कैलोरी पाया जाता है जिस वजह से यह शरीर में ऊर्जा भर देता है और आलस नहीं आने देता है।
खून सम्बंधित समस्या के लिए
अंजीर का सेवन खून से सम्बंधित सभी विकारों को लगभग दूर करता है। यह केवल रक्तदाब को ही नहीं बल्कि रक्त संचार को भी सही करता है। इसके प्रयोग से खून की कमी की पूर्ति होती है और अनीमिया जैसी बीमारी का खतरा काम हो जाता है।
यौन समस्या के लिए
अंजीर के फल को खाने से प्रजनन की क्षमता बढ़ जाती है। यह वीर्य को गाढा करता है इसके अलावा यह यौन इच्छा और को यौन शक्ति दोनों मजबूत बना देता है।
सर दर्द की समस्या के लिए
अंजीर के पेड़ की छाल को पीसकर अपने माथे पर लगाकर थोड़ी देर आराम करने से सर दर्द ठीक हो जाता है।
बवासीर की समस्या के लिए
3-4 अंजीर के मेवे को रातभर पानी में भिगोकर सुबह-शाम दोनों समय खाने से बवासीर से राहत मिलती है। यदि बवासीर खुनी हो तो यह उसमे भी अत्यधिक फायदा करता है।
अंजीर के फल को खाने के नुकसान
- अंजीर के अत्यधिक सेवन से पेट दर्द और दस्त की समस्या हो सकती है।
- अंजीर के मेवे का सेवन शुगर के मरीजों को नहीं करना चाहिए क्योकि यह ब्लड शुगर बढ़ा सकता है।
- अंजीर को खाने के बाद मुँह को अच्छे से साफ करले क्योकि यह मीठा होता है जो दांतो को नुकसान पंहुचा सकता है।
- यदि आपको किसी प्रकार की एलर्जी है तो आप अंजीर का प्रयोग बहुत काम मात्रा में करे।
-
Home remedies4 weeks ago
फूलगोभी खाने के फायदे और नुकसान | Phool Gobhi
-
Home remedies4 weeks ago
बेल खाने के फायदे | bael fruit in hindi
-
Home remedies3 weeks ago
आंख में जलन होने के कारण
-
Diet4 weeks ago
कच्चा भिंडी खाने के फायदे | Lady finger #okra (bhindi)
-
Ayurvedic3 weeks ago
नींबू के फायदे और नुकसान #नींबू पानी