Diet
शहद के फायदे पुरुषों के लिए आयुर्वेदिक वरदान
शहद के फायदे– शहद एक तरल और चिपचिपा पदार्थ होता है। जो की पारदर्शी और पीले रंग का होता है। इसका स्वाद मीठा होता है। और इसको कई सालों तक सुरक्षित रखा जा सकता हैं। प्रचीन काल से ही शहद को औषधि और खाद्य पदार्थ के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। शहद में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते है। और यह अपने अनेक गुणकारी लाभ के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

शहद के प्रकार
- अल्फा हनी Alfa honey
- क्लॉवर शहद Clover honey
- लेदर वुड हनी Leather Wood Honey
- मनुका शहद Manuka honey
- लैवेंडर हनी Lavender honey
- बकवीट हनी Buckwheat Honey
- रोजमेरी हनी Rosemary Honey
- ब्लूबेरी हनी Blueberry Honey
शहद के फायदे
रोग प्रतिरोधक शक्ति
जिस किसी को भी मौसम बदलते ही सर्दी, जुकाम या कोई अन्य बीमारी हो जाती है। इसका मतलब यह हो सकता है की उसका इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक शक्ति) कमजोर है। ऐसे में अगर वह शहद का सेवन करना चालू कर दे तो शहद के फायदे से उसका इम्युनिटी बढ़ जाता है। और मौसम के कारण होने वाली समस्या से छुटकारा मिल जाता है।
ऊर्जा में सहायक शहद के फायदे
जो लोग शहद का सेवन करते है वे लोग दिन भर ऊर्जा से भरे रहते है और बहुत कम थकते है। अगर कोई व्यक्ति जो दिन भर कोई मेहनत वाला काम करता है। तो उसको शहद का सेवन जरूर करना चाहिए।
खांसी में उपयोगी शहद
शहद एक एंटी बैक्टीरिया(बैक्टीरिया नाशक) है, इसलिए जिन लोगों को कफ(खाँसी) की समस्या है, उन्हें शहद जरूर लेना चाहिए।
अनिद्रा में लाभदायक
शहद के सेवन से अनिद्रा दूर हो जाती है और भरपूर नींद आती है और जब सुबह जगते है। तब एकदम तरोताजा महसूस करते हैं।
स्वाथ्य हृदय
शहद सभी प्रकार के हृदय रोगों से बचाता है और रक्तचाप(ब्लड प्रेशर) को नियंत्रित(कंट्रोल) करता है। इसलिए हमें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
मोटापा दूर करे
मोटापा दूर करने में शहद बेहद फायदेमंद होता है। मगर शहद को कभी भी गरम पानी या गरम दूध के साथ नहीं लेना चाहिए। नहीं तो इसका बुरा असर पड़ सकता है। शहद का प्रयोग हमेशा ठण्डे पानी या दूध के साथ करना चाहिए।
कोमल त्वचा
शहद एक तरह से एंटी एजिंग होता है और इसके प्रयोग से लोग ज्यादा दिन तक जवान दिखते है।शहद को खाने या शरीर पर 10-15 मिनट लगाकर फिर नहा लेने से त्वचा चमकदार हो जाती है।इसके अलावा यह त्वचा में नमी बनाये रखता है। जिससे चेहरे पर दाग-धब्बे इत्यादि नहीं होते हैं। इसलिए सर्दियों में शहद का प्रयोग जरूर करना चाहिए। इसके अलावा यह कोशिका मृत (डेड सेल) होने से बचाता है। जिससे त्वचा में कालापन नहीं आता है।
आँखों के लिए
शहद को खाने और आँखों में काजल की तरह लगाने से आँखों की रोशनी से सम्बंधित समस्या दूर हो सकती है।
पेट के लिए
शहद के उपयोग से पाचन तंत्र मजबूत हो जाता है। और भूख भी लगाती है और खाना भी सही तरीके से पच जाता है।
वजन बढ़ाने के लिए
शहद का प्रयोग वजन बढ़ाने के लिए बहुत ही उत्तम होता है। क्योंकि एक चम्मच शहद में 65 कैलोरी ऊर्जा होती है। जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।
गले के लिए
गला बैठ जाना(गले में खरास) या दर्द होने जैसी समस्या के लिए शहद को मुँह में लेके निगल ले और थोड़ी देर के लिए कुछ भी न पिए न खाये। ऐसा करने से गले की समस्या दूर हो जाती है। और आवाज भी मधुर हो जाती है।
शहद के नुकसान
अधिकतर लोग सबसे बड़ी गलती यही करते है। की किसी से भी सलाह लेकर उल्टी सीधी हरकते करते है। उदहारण के लिए शहद को गरम दूध या पानी के साथ ले लेते है। जो की सही नहीं होता है।
शहद को गरम करने से उसका प्रभाव उल्टा हो जाता है। इसलिए हमें कभी भी गरम चीजों के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। हमेशा शहद लेने से पहले या बाद में कभी भी गर्म चीजे न खाये न पीये।
हमेशा शहद खाने के बाद मुँह को अच्छे से साफ़ कर ले। क्योकि यह चिपचिपा होता है। और दातों में सड़न पैदा कर देता है।
शहद में पोषक तत्वों के अलावा बहुत कम मात्रा में मधुमक्खियों के डंक का विष भी होता है। जिसकी वजह से शहद को १ साल से कम उम्र के बच्चे को नुकसान कर सकता है। क्योंकि बच्चे का शरीर का अंग पूरी तरह विकसित नहीं होता है। और उसे दस्त ,उलटी जैसी समस्या हो जाती है।
जो लोग अपना वजन कम करना चाहते है। उन लोगों को शहद नहीं लेना चाहिए क्यों की इसमें काफी मात्रा में कैलोरी होता है। जो वजन को तेजी से बढ़ाता है।
हमें उम्मीद है यह लेख शहद के फायदे पुरुषों के लिए आयुर्वेदिक वरदान आपको बहुत पसंद आया होगा अगर अभी भी आपको कुछ सवाल पूछना है तो नीचे कमेंट में जरूर लिखें या अपनी राय हमें देना चाहते हैं तो जरूर दीजिए ताकि हम आपके लिए कुछ नया कर सकें और यदि आप इस लेख से संतुष्ट हैं तो अपने दोस्तों को अवश्य शेयर करें.चलो बनाए देश को रोग मुक्त धन्यवाद।
-
Diet4 weeks ago
परवल की सब्जी खाने के फायदे | Parwal
-
Diet4 weeks ago
बैंगन खाने के फायदे और नुकसान | Baingan
-
Diet4 weeks ago
पत्ता गोभी खाने के फायदे और नुकसान | Patta gobhi
-
Diet4 weeks ago
कटहल खाने के फायदे और नुकसान | Kathal – Jackfruit in Hindi
-
Home remedies4 weeks ago
Elephant Foot Yam – जिमीकंद (सूरन) खाने के फायदे
-
Home remedies4 weeks ago
बेर खाने के फायदे | Benefits of eating Plum
-
Home remedies4 weeks ago
बेल खाने के फायदे | bael fruit in hindi
-
Home remedies4 weeks ago
फूलगोभी खाने के फायदे और नुकसान | Phool Gobhi