Diet
सोयाबीन खाने के फायदे | #soybean
सोयाबीन खाने के फायदे – सोयाबीन (soybean) एक प्रकार की दाल होती है जिसके बीजो को प्रयोग में लाया जाता है। सोयाबीन के बीजो को खाने के अलावा उनका तेल भी निकाला जाता है। सोयाबीन प्रोटीन का अच्छा श्रोत होता है।सोयाबीन को अंग्रेजी में Soybean कहते है। और इसका वैज्ञानिक नाम Glycine max है।
सोयाबीन में विटामिन्स, ऊर्जा, प्रोटीन, फाइबर, फैट, शुगर, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, ज़िंक, कार्बोहाइड्रेट, थाइमिन, नियासिन, फोलेट इत्यादि जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते है।
सोयाबीन में कई सारे औषधीय गुण होते है। सोयाबीन का सेवन शरीर को बहुत जबरदस्त लाभ देता है। सोयाबीन खाने वालों का इम्युनिटी बढ़ने लगता है। और वो लोग जल्दी बीमार नहीं होते है।
सोयाबीन खाने के 9 फायदे

हड्डियों के लिए सोयाबीन खाने के फायदे
सोयाबीन (soybean) के प्रयोग से हड्डियों में हुई कैल्शियम की कमी दूर होती है। सोयाबीन में प्रोटीन और विटामिन्स के अलावा कैल्शियम होता होता है जिससे हड्डिया मजबूत होती है। सोयाबीन हड्डियों के विकास के लिए बहुत लाभकारी होता है।
ह्रदय के स्वाथ्य के लिए सोयाबीन
सोयाबीन से सेवन से हम अपने ह्रदय के स्वाथ्य का ख्याल रख सकते है। सोयाबीन एक प्रकार से एंटीऑक्सीडेंट का कार्य करता है। जो शरीर से विषैले तत्व को बाहर कर देता है और खून को साफ़ करता है। जिससे ह्रदय की कार्य क्षमता बढ़ जाती है। सोयाबीन रक्त संचार को प्रभावित होने से बचाता है। और हमें ह्रदय सम्बंधित रोगों से दूर रखता है।
कैंसर से बचाव के लिए सोयाबीन के फायदे
सोयाबीन में फाइटोकेमिकल्स होते है जो शरीर के लिए एंटीकैंसर का काम करते है। इस वजह से शरीर में होने वाले कैंसर का विकास जाता है। और हमारे शरीर को कैंसर जैसी बीमारी होने से बचाता है। परन्तु सोयाबीन (soybean) से कैंसर का पूर्ण रूप से इलाज संभव नहीं है।
मधुमेह की बीमारी में सोयाबीन
सोयाबीन में शर्करा की मात्रा ना के बराबर होती है। अतः इसका सेवन मधुमेह के रोगी कर सकते है। इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन होता है जिसको पचने के लिए शरीर की ऊर्जा का सही प्रयोग होता है। और शरीर में अतिरिक्त कैलोरी इकठ्ठा नहीं हो पाता है। जिस वजह से शुगर का प्रभाव शरीर पर धीरे-धीरे कम होने लगता है।
वजन कम करने में सोयाबीन खाने के फायदे
सोयाबीन में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है इसलिए इसको पचाने में ज्यादा ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। इस वजह से शरीर की ऊर्जा का भरपूर प्रयोग होता है और शरीर में फैट जमा होने की संभावना कम हो जाती है। और इस तरीके से सोयाबीन (soybean) का प्रयोग करके हम अपना वजन घटा सकते है।
खून की कमी के लिए सोयाबीन
सोयाबीन में आयरन और कॉपर के अलावा बहुत से जरूरी पौष्टिक तत्व मौजूद होते है। इसलिए सोयाबीन खाने से शरीर में रक्त के निर्माण की क्रिया बढ़ जाती है और शरीर को रक्त की कमी नहीं होती है। सोयाबीन (soybean) के सेवन से एनीमिया रोग नहीं होता है क्योकि यह खून की कमी से होने वाला रोग है।
अच्छी नींद में सहायक सोयाबीन के लाभ
जिन लोगो को रात में नींद न लगने और अच्छे से नींद पूरा न होने की समस्या होती है। उनको सोयाबीन का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योकि ऐसी समस्या डिप्रेशन की वजह से आती है और सोयाबीन के प्रयोग से डिप्रेशन की समस्या दूर होती है। 40 साल से ज्यादा की उम्र के लोगो में डिप्रेशन समस्या देखने को मिलती है उनके लिए सोयाबीन का प्रयोग अत्यधिक लाभ देता है।
त्वचा के लिए सोयाबीन के फायदे
सोयाबीन (soybean) में त्वचा के लिए जरूरी पौष्टिक तत्व होते है। अतः इसके प्रयोग से त्वचा निखरी और साफ होने लगती है। इसके अलावा यह हानिकारक किरणों से त्वचा को होने वाले नुकसान से भी बचाता है।
बालों के लिए सोयाबीन के लाभ
सोयाबीन का प्रयोग न सिर्फ शरीर के मजबूती और स्वाथ्य के लिए किया जाता है, बल्कि बालों की मजबूती के लिए भी किया जाता है। इसमें विटामिन-C, ज़िंक, आयरन जैसे तत्व होते है जो बालों की जड़ो को मजबूत बनाते है। और बालों की झड़ने की समस्या को भी दूर करने में मदद कर सकते है।
सोयाबीन की सब्जी कैसे बनाते हैं?
सोयाबीन खाने के नुकसान
- ज्यादा मात्रा में सोयाबीन को खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।
- अत्यधिक मात्रा में सोयाबीन के प्रयोग से यौन विकार हो सकते है।
- बहुत ज्यादा सोयाबीन (soybean) के प्रयोग से पुरुषों के स्पर्म में शुक्राणुओं की कमी हो सकती है।
- सोयाबीन खाने से उन लोगो को एलर्जी हो सकती है जिन्हे खाने-पीने की सामग्री से एलर्जी हो जाया करती है।
हमें उम्मीद है यह लेख सोयाबीन खाने के फायदे | soybean आपको बहुत पसंद आया होगा अगर अभी भी आपको कुछ सवाल पूछना है तो नीचे कमेंट में जरूर लिखें या अपनी राय हमें देना चाहते हैं तो जरूर दीजिए ताकि हम आपके लिए कुछ नया कर सकें और यदि आप इस लेख से संतुष्ट हैं तो अपने दोस्तों को अवश्य शेयर करें चलो बनाए देश को रोग मुक्त धन्यवाद।
-
Diet4 weeks ago
परवल की सब्जी खाने के फायदे | Parwal
-
Diet4 weeks ago
पत्ता गोभी खाने के फायदे और नुकसान | Patta gobhi
-
Home remedies4 weeks ago
Elephant Foot Yam – जिमीकंद (सूरन) खाने के फायदे
-
Home remedies4 weeks ago
बेर खाने के फायदे | Benefits of eating Plum
-
Home remedies4 weeks ago
बेल खाने के फायदे | bael fruit in hindi
-
Home remedies4 weeks ago
फूलगोभी खाने के फायदे और नुकसान | Phool Gobhi
-
Home remedies2 weeks ago
आंख में जलन होने के कारण
-
Diet4 weeks ago
कच्चा भिंडी खाने के फायदे | Lady finger #okra (bhindi)