Home remedies
स्ट्रॉबेरी फल खाने के फायदे | Strawberry
स्ट्रॉबेरी फल खाने के फायदे – स्ट्रॉबेरी एक प्रकार का मीठा और बहुत ही फायदेमंद फल होता है। यह एक ऐसा फल है जिसके फल के ऊपर बहुत ही छोटे आकार के सैकड़ों बीज होते है। स्ट्रॉबेरी छोटे से दिल के आकार का होता है। इसका रंग पकने पर लाल हो जाता है। स्ट्रॉबेरी को अँग्रेजी में Strawberry कहा जाता है।
इसका वैज्ञानिक नाम Fragaria × ananassa है। भारत में इसकी मुख्य प्रजाति टियोगा, सेल्वा और चेंडलर है। इसमें विटामिन-C फ्लेवोनाइड, फाइबर, पोटैशियम, मैंगनीज़ और कार्बोहाइड्रेट्स जैसे कई सारे पौष्टिक तत्व पाए जाते है। स्ट्रॉबेरी फल खाने के फायदे अनेकों हैं। हम इस लेख में सबको एक-एक करके जानेंगे।
स्ट्रॉबेरी के फायदे

कैंसर से बचाव
स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सिडेंट का गुण होता है जो कैंसर की रोकथाम में मदद करता है। और इसमें एलाजिक एसिड नाम का फाइटोकेमिकल होता है। जिसकी वजह से कैंसर सेल की वृद्धि में रुकावट होने लगती है। और इस तरह स्ट्रॉबेरी कैंसर से बचाव में उपयोगी मानी जाती है।
चेहरे के लिए स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन-C त्वचा में जान डालकर उसे मुलायम और चमकदार बनाता है। इसके अलावा यह बढ़ती उम्र की वजह से त्वचा में आयी झुर्रिया को भी सही करता है और त्वचा में कसाव लाता है।
हड्डियों के लिए स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी खाने से हड्डियों में आयी हुई कमजोरियाँ दूर हो जाती है और हड्डी मजबूत हो जाती है। स्ट्रॉबेरी में मौजूद कैल्शियम, बढती उम्र के कारण हड्डियों में आयी समस्या को दूर करता है। जिससे हड्डी में दर्द या कमर में दर्द इत्यादि कम होने लगते है।
रक्तदाब को नियंत्रण करें स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी पोटैशियम से युक्त होता है जो ह्रदय स्वाथ्य के लिये बहुत उपयोगी माना जाता है। स्ट्रॉबेरी खाने से रक्तदाब नियंत्रित रहता है और ह्रदय पर ज्यादा बल नहीं आने देता है।
कोलेस्ट्रॉल को घटाये स्ट्रॉबेरी
ह्रदय रोग इतना घातक होता है की इससे जान जाने का खतरा बना रहता है। कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से रक्त संचार में रुकावट आने लगती है। स्ट्रॉबेरी ऐसे ही बुरे कोलेस्ट्रॉल को घटाने में शरीर की मदद करता है। और ह्रदय की शक्तियों को बढ़ाता है।
वजन सही करने में स्ट्रॉबेरी
ज्यादा वजन होने से ह्रदय रोग और शुगर जैसी बीमारी होने का खतरा बना रहता है। स्ट्रॉबेरी खाने से वजन सही किया जा सकता है। स्ट्रॉबेरी मीठी होती है मगर इसमें बहुत ही कम मात्रा में शुगर होता है। इसलिए इसका प्रयोग शुगर में मरीज भी कर सकते है।
गर्भवती महिला और उसके बच्चे के लिए स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी का सेवन अगर कोई गर्भवती महिला करती है तो उसकी शारीरिक कमजोरी कम होती है और उसके होने वाले बच्चे को जन्मजात जैसी बीमारी का खतरा कम हो जाता है। माँ के द्वारा खाया गया स्ट्रॉबेरी से होने वाले बच्चे को बहुत फायदा होता है, उसकी रीड की हड्डी मजबूत होती है और दिमाग भी तेज होता है।
स्ट्रॉबेरी खाने के सही तरीके
स्ट्रॉबेरी को आप सीधे खा सकते है।
सुबह के समय स्ट्रॉबेरी को नाश्ते के बाद खाना चाहिए। और दोपहर में खाना खाने से एक घंटा पहले या बाद में तथा रात के समय स्ट्रॉबेरी को खाने से बचे।
किसी को भी एक दिन में 100 ग्राम से ज्यादा स्ट्रॉबेरी नहीं खाना चाहिए।
ज्यादा स्ट्रॉबेरी खाने से पेट ख़राब हो सकता है और दस्त की समस्या हो सकती है।
स्ट्रॉबेरी खाने के आधे घंटे बाद तक कुछ न खाये खास तौर पर खट्टी चीजें।
स्ट्रॉबेरी खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचे।